Nursery Business: जानिए क्या है, इसके लाभ, कितना है मुनाफा, निवेश कितना है, और प्लान लिस्ट के साथ पंजीकरण कैसे करें।

Nursery Business : बिजनेस के कई सारे आइडियाज आपने सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक काफी अच्छा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। आज के दौर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों को प्रकृति के करीब आने पर विवश कर दिया है। इस वजह से पौधों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। यहीं से उभरता है “नर्सरी व्यवसाय” का महत्व। पौधों को उगाकर और बेचकर अच्छा मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन ज़रिया। अगर आप भी पेड़ पौधों के शौकीन है और हरियाली फैलाने का जुनून रखते हैं, तो नर्सरी व्यवसाय आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले है। आइए, जानते है नर्सरी बिजनेस को विस्तार से। 

Registration linkClick here 
Contact us page Click here 
Official website Click here 

Nursery Business, पेड़-पौधों को उगाकर बिक्री के लिए तैयार करना है। इसमें बीजों को रोपकर पौधों को विकसित करना, उनकी देखभाल करना और फिर उन्हें घरों, बगीचों, लैंडस्केपिंग प्रोजेक्ट्स, सरकारी योजनाओं आदि को बेचना शामिल है। अगर आप खेती बारी में इंटरेस्टेड है या पहले से खेती बारी से जुड़े है तो ये बिजनेस आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। आप अपने मन का काम करके अच्छा पैसा कमा पाएंगे। तो आईए जानते है इस बेहतरीन बिजनेस के फायदे। 

Nursery Business benefits कई सारे है आईए इन्हे जानते है। इसके बाद हम इसके प्रॉफिट को भी जानेंगे। 

लाभदायक: पौधों की लगातार बढ़ती मांग के चलते नर्सरी व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमा सकता है। सही पौधों का चयन और कुशल प्रबंधन से आपकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है।

स्वस्थ रहने का ज़रिया: हरियाली के बीच काम करने से तनाव कम होता है और खुशी मिलती है। पौधों की देखभाल एक मजेदार और संतोषजनक अनुभव होता है।

पर्यावरण को बचाए: अपने व्यवसाय के ज़रिए पौधों को लगाने को बढ़ावा देकर आप पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

न्यूनतम निवेश, अधिक संभावनाएं: अन्य व्यवसायों की तुलना में नर्सरी व्यवसाय को शुरू करने के लिए कम पूंजी की ज़रूरत होती है। आप अपने घर के एक हिस्से से भी इसे शुरू कर सकते हैं।

ग्रामीण विकास में योगदान: अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में नर्सरी का संचालन करते हैं, तो स्थानीय किसानों के लिए पौधों का आपूर्तिकर्ता बनकर उनके रोज़गार में वृद्धि कर सकते हैं।

Nursery Business में मुनाफा कई सारे फैक्टर्स पर निर्भर करता है। यह काफी हद तक आपकी लोकेशन, बेचे जाने वाले पौधों के प्रकार, बिक्री मात्रा और प्रबंधन क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, यह माना जाता है कि एक अच्छी तरह से चलने वाली नर्सरी सालाना 30% से 50% तक का मुनाफा कमा सकती है। Nursery Business profit काफी तगड़ा हुआ। अगर आप इस बिजनेस में प्रांगात हो गए तो आप काफी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। इसके अतरिक्त यह आपके निवेश पर भी डिपेंड करता है। आईए इसमें लगने वाले निवेश के बारे में जान लेते है। 

यह भी पढ़ें >>> Petrol Pump Kaise Khole – लाइसेंस कमाई तथा पेट्रोल पंप खोलने की लागत

बात करे Nursery Business investment की तो इसमें निवेश भी कई तरह के हो सकते है। आप कम निवेश में भी इसे शुरू कर सकते हैं। एक छोटे स्तर की नर्सरी को शुरू करने के लिए 50 हज़ार से 1 लाख रुपये तक पर्याप्त हो सकते हैं, जबकि बड़े ग्रीनहाउस या खेत से शुरू करने के लिए कुछ लाख रुपये की ज़रूरत पड़ सकती है। नर्सरी के बिजनेस में यह ज़रूरी नहीं कि शुरुआत में भारी पैसा लगाएं, धीरे-धीरे काम बढ़ाते हुए निवेश बढ़ाया जा सकता है। और मुनाफा भी बढ़ाया जा सकता है। 

Nursery Business plan को बनाते समय निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखे। तब ही आप एक प्रॉफिटेबल nursery Business कर पाएंगे। 

  1. मार्केट रिसर्च: नर्सरी के बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे जरूरी यह जानना है की आपके आस-पास किन पौधों की सबसे अधिक मांग है और आप उन्हीं की खेती करें। 
  2. जगह का चयन: नर्सरी के लिए खुली जगह या ग्रीनहाउस का चुनाव करें। पर्याप्त धूप और पानी की उपलब्धता ज़रूरी है।
  3. पौधों का चुनाव: लोकप्रिय पेड़-पौधों के साथ-साथ हवा साफ करने वाले या दुर्लभ पौधों को भी शामिल करें। इनकी डिमांड हर जगह ही होती हैं। 
  4. सिंचाई और खाद प्रबंधन: पौधों की ज़रूरत के अनुसार सही सिंचाई और खाद देने के लिए एक व्यवस्थित योजना बनाएं। इससे आपके नर्सरी के पौधे ज्यादा विकसित होंगे। 
  5. मार्केटिंग और बिक्री: ग्राहकों तक अपने प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए अच्छे से प्रचार प्रसार करे और साथ ही सप्लाई चेंज दुरुस्त रखें। 

यह आपके राज्य पर निर्भर करता है। आईए हम आपको कुछ जनरल डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताते है जो हर राज्य में हर जगह काम आ सकते है। 

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि।
  • पता प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक आदि।
  • भूमि के दस्तावेज: खतौनी, रजिस्ट्रेशन दस्तावेज, लीज डीड आदि (यदि नर्सरी के जमीन के मालिक आप है)।
  • पानी के स्रोत का प्रमाण: बोरवेल की अनुमति, नल कनेक्शन का बिल आदि।
  • बिजली कनेक्शन का प्रमाण: बिजली बिल की कॉपी।
  • पर्यावरण अनुमति: स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से (यदि नर्सरी बड़ी है)।
  • कृषि विभाग से NOC: यदि फसल पौधों या फलों के नर्सरी का लाइसेंस लेना है।

यह भी पढ़ें >>> ATM Franchise Business 2024 – एटीएम फ्रेंचाइजी कम निवेश, ज़बर्दस्त कमाई का मौका!

Nursery registration process काफी आसान है। इसके लिए आपको नेशनल नर्सरी पोर्टल का प्रयोग करना होगा। इसके मदद से आप Nursery registration online कर पाएंगे। यही से आप Nursery Business Registration कर पाएंगे। इन स्टेप्स को देखे।

Step. 1

सबसे पहले आप नेशनल नर्सरी पोर्टल पर आ जाए। आप यहा क्लिक करके भी पोर्टल पर आ सकते है। 

Step. 2

इसके बाद आप नीचे में उपल्ब्ध ऑप्शन ‘register as a nursery’ पर क्लिक करे।

Step. 3

इसके बाद अगर आपके पास राज्य सरकार का लाइसेंस है तो license by state government पर क्लिक करे अन्यथा others पर क्लिक करके आगे बढ़े। अगर आप license by state government का ऑप्शन चुनते है तो आगे आपको nursery license application number डालना होगा 

Step. 4

इसके बाद आपसे आपके नर्सरी का सारा डिटेल्स भरना होगा। सभी डिटेल्स को अच्छे से भर दे और सबमिट कर दे। इसके बाद कुछ हफ्ते में आपका नर्सरी बिजनेस का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 

नर्सरी कितने प्रकार की होती है?

यह कई चीजों पर निर्भर करती है, अमूमन यह तीन प्रकार की होती है। 

नर्सरी के लिए लाभ मार्जिन क्या है? 

यह लगभग 30 से 50 प्रतिशत तक होता है।।

Plant Nursery Startup Costs

नर्सरी शुरू करने में आपको 50 से 80 हजार का खर्च आ सकता है। 

Nursery License Application Form

आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको नेशनल नर्सरी के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 

मैं भारत में पौध नर्सरी लाइसेंस कैसे प्राप्त कर सकता हूँ..?

इसके लिए आपको अपने राज्य के एग्रीकल्चर विभाग जाना होगा। आप वही से इसके लिए अप्लाई कर सकते है। 

Nursery Business Help Line Number

आप यहां क्लिक करके सभी Nursery Business Help Line Number समेत सभी important helpline की जानकारी ले सकते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top