Cleardekho Franchise 2024 : सब कुछ जानिए, लाभ, निवेश, आवश्यकताएँ और लेने का तरीका

Cleardekho franchise भारत की एक प्रमुख किफायती ऑप्टिकल रिटेल चेन है। यह चस्मे का एक स्टोर फ्रेंचाइजी है। इसका उद्देश्य उच्चतम गुणवत्ता वाले आईवियर लोगो को उपलब्ध कराके लाखों लोगों को बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में मदद करना है। Cleardekho franchise एक ऐसा व्यवसाय अवसर है जो उद्यमियों को इस बढ़ते हुए बाजार में प्रवेश करने और Cleardekho ब्रांड के नाम  का लाभ उठाने की अनुमति देता है।

इसलिए यह एक प्रॉफिटेबल फ्रेंचाइजी बिजनेस हो सकता है। इसके 40 से अधिक शहरो में 100 अधिक स्टोर है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले है। तो आईए इस कड़ी में सबसे पहले हम Cleardekho के लाभ जानते है, इसके बाद हम अन्य जानकारी जैसे की इसका प्रॉफिट मार्जिन और अप्लाई कैसे करना है यह जानेंगे।

यू तो Cleardekho franchise benefits कई सारे है और इस लिए इसकी आज कल काफी डिमांड भी है। आईए इसके कुछ प्रमुख फायदे के बारे में जानते है।

एक स्थापित ब्रांड का हिस्सा बनें: Cleardekho भारत में एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय ब्रांड है। इसलिए अगर आप इसके फ्रेंचाइजी को लेते है तो आपको एक स्थापित ब्रांड से जुड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको कम मार्केटिंग के साथ बिजनेस करने का मौका मिलेगा।

कम निवेश: Cleardekho फ्रैंचाइज़ी शुरू करने के लिए न्यूनतम निवेश आवश्यक है। ऐसे में आप कम पैसे में अपने फ्रैंचाइजी बिजनेस की शुरुआत कर सकते है।

आकर्षक प्रॉफिट मार्जिन: Cleardekho फ्रैंचाइज़ी अपने एसोसिएट को आकर्षक प्रोफिट मार्जिन प्रदान करती है। जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

व्यापक प्रशिक्षण और सहायता: Cleardekho अपने फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स को व्यापक प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करता है। जिससे की आप अपने स्टोर को अच्छे से ऑपरेट कर सकेंगे।

आसान संचालन: Cleardekho फ्रैंचाइज़ी का संचालन करना आसान है और इसके लिए किसी विशेष तकनीकी कौशल की आवश्यकता नहीं होती है।

Important link
फ्रेंचाइजी अप्लाईClick here
स्टोर लोकेटरClick here
ऑफिशियल वेबसाइटClick here

जैसा कि आप जानते होंगे कि हर बिजनेस की शुरुआत में आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करना होता है जैसे की फ्रेंचाइजी फ्री और स्टोर के बनावट के लिए भी खर्च करना होता है। Cleardekho franchise शुरू करने के लिए न्यूनतम निवेश लगभग 11 लाख रुपये है। यह इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप किस मॉडल को अपनाते हैं। आईए Cleardekho franchise investment को समझते है। इसमें शामिल हैं:

  • फ्रैंचाइज़ी शुल्क: 2 लाख रुपये
  • स्टोर की स्थापना: 5 से 6 लाख रुपये
  • Working capital: 3 लाख रुपये

इसके अलावा आपको कुछ अन्य खर्चे भी करने पर सकते है। यह आपके फ्रेंचाइजी के टाइप पर भी डिपेंड करता है। कंपनी तीन तरह के मॉडल रन करती है। FOCO मॉडल, OYO मॉडल और COCO Model. आईए तीनों के बारे में एक-एक करके जानते है।

  • Foco मॉडल: इसका फुल फॉर्म franchise owned company operated है। इसमें आप फ्रेंचाइजी लेते है और सेटअप में खर्च करते है और सारा ऑपरेशन कंपनी खुद करती है।
  • Coco मॉडल: इसका फुल फॉर्म company owned company operated है। इसमें सब कुछ कंपनी खुद करती है। इसका ऑपरेशन, रिस्क बेयरिंग और सब कुछ।
  • Oyo मॉडल: यह काफी अच्छा मॉडल है इसमें आपके स्टोर को रेनोवेट करके clear dekho स्टोर में कन्वर्ट कर दिया जाता है।

आप किस मॉडल को अपनाते है या आप पर डिपेंड करता है कि आपको कौन सा मॉडल अच्छा लगता है और आप कितने पैसा खर्च करना चाहते हैं। आप इन सब की अधिक जानकारी इसके ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते हैं। आईए अब जानते है की Cleardekho franchise requirement क्या है। इसके बाद हम इसके फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करना भी सीखेंगे।

यह भी पढ़ें >>> Grocery 4U Franchise: जानिए क्या है, लाभ क्या है, मुनाफा मार्जिन, मासिक आय, निवेश, और आवश्यकताएं, कैसे लें और संपर्क नंबर!

Cleardekho franchise के लिए आवेदन करने के लिए, आपको निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। ये सभी Cleardekho franchise requirement आपको फुलफिल करना होगा। इसके बाद ही आप इसके फ्रेंचाइजी को सक्सेसफुली ले पाएंगे। आईए इसे भी समझते है।

  • आवेदक को एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आपके पास कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश करने की क्षमता होनी चाहिए। तब ही आप इसके फ्रेंचाइजी को ले पाएंगे।
  • आपके पास एक उपयुक्त स्थान होना चाहिए जो Cleardekho के मानकों को पूरा करता हो। जैसे की स्थान अच्छे जगह पर होना चाहिए जहा लोग आते जाते हो। एक अच्छा कस्टमर बेस होना चाहिए।
  • आपको इस तरह के बिजनेस में कुछ अनुभव होना चाहिए।

Cleardekho franchise लेने के लिए, आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं। आप Cleardekho franchise online apply कर सकते है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप Cleardekho franchise online ले सकते है।

Step. 1

Cleardekho की वेबसाइट पर जाएं और फ्रैंचाइज़ी जानकारी प्राप्त करें। आप इसके लिए about सेक्शन विजिट कर सकते है।

Step. 2

इसके बाद आप होम स्क्रीन पर मौजूद अप्लाई फॉर फ्रेंचाइजी पर क्लिक करे। यह आपको होम स्क्रीन पर ऊपर ही मिलेगा। फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही से भरे और फिर इसे सबमिट कर दे।

Step. 3

इसके बाद आपको कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा। Cleardekho franchise टीम आपके आवेदन की समीक्षा करेगी और आपसे संपर्क करेगी।

बस इतना करने के बाद अगर आपका आवेदन एक्सेप्ट हो जाता है, तो आपको Cleardekho के साथ एक  franchise agreement पर हस्ताक्षर करना होगा। इस प्रोसेस में आपको Cleardekho द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण में भाग लेना होगा। और बस इसके बाद आप आप अपना Cleardekho फ्रैंचाइज़ी स्टोर खोल सकते हैं और अपना फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू कर पाएंगे और फिर मुनाफा भी कमा पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Cleardekho के ऑफिशल वेबसाइट https://www.cleardekho.com/franchise-partner/  पर जा सकते है। या फिर आप Cleardekho हेल्पलाइन नंबर: 1800-120-1234 पर भी संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें >>> Haldiram Franchise 2024 : हिंदुस्तान की सबसे प्रसिद्ध मिठाई और स्नैक ब्रांड हल्दीराम की फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

1. Cleardekho का मालिक कौन है?

Cleardekho के मालिक का नाम शिवि सिंह है। इन्होंने ही इसकी स्थापना की थी।

2. Cleardekho का आय कितना है?

Cleardekho का टोटल रेवेन्यू हाल के फाइनेंशियल ईयर में तकरीबन 2,331 करोड़ है।

3. Cleardekho की कुल संपत्ति क्या है ?

Cleardekho के कुल समाप्ति 20 मिलियन डॉलर के करीब है। और इसने हाल ही में 5 मिलियन डॉलर के करीब फंड raised किया है।

4. Cleardekho की फ्रेंचाइजी फीस क्या है?

इसकी फ्रेंचाइजी में आपको 10 लाख के करीब खर्च करना पर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top