SBI ATM FRANCHISE 2024 की जानकारी: लाभ, लागत, कमीशन, आवश्यक दस्तावेज़, योग्यता, ऑनलाइन आवेदन

SBI ATM FRANCHISE : आपने मार्केट में, गलियों में और चौराहो पर एटीएम तो जरूर देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है की इसको कौन ऑपरेट करता है, क्या बैंक सभी एटीएम को संचालित करती है? यह सब सवाल आपके मन में जरूर आते होंगे। देखिए यह सभी एटीएम बैंक संचालित नही करती बल्कि इसे वह फ्रेंचाइजी के तौर पर दे देती है।

इसके बाद एटीएम पर होने वाले ट्रांजैक्शन के आधार पर बैंक फ्रेंचाइजी लेने वाले को पैसे देती है। यह एक काफी अच्छा फेंचाइजी बेस्ड बिजनेस मॉडल है। जिसको आप शुरू करके अच्छा प्रॉफिट कमा सकते है। आज के इस लेख में हम ऐसे ही एक बेहतरीन बैंक के एटीएम फ्रेंचाइजी के बारे में बात करेंगे। हम आज SBI ATM Franchise के बारे में बात करेंगे। इस कड़ी में आईए सबसे पहले हम SBI एटीएम फ्रैंचाइज़ी  लाभ को जानते है। इसके बाद हम SBI ATM, इसके लिए योग्यता, अप्लाई करना समेत बाकी अन्य जानकारी को देखेंगे। 

एटीएम फ्रेंचाइजी आप किसी भी कंपनी का ले आपको काफी अच्छा फायदा होता है। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी बिजनेस मॉडल है। ऐसे में बात करें SBI एटीएम फ्रैंचाइज़ी  की तो यह काफी अच्छा है, क्योंकि एसबीआई बैंक के क्षेत्र में काफी अच्छा नाम है। आईए SBI ATM Franchise profit के कुछ फायदे को जानते है। 

  • कम निवेश: शुरुआती निवेश राशि आम तौर पर ₹2 लाख से ₹5 लाख के बीच होती है, जो अन्य व्यवसायों की तुलना में काफी कम है। हालाकि आपको शुरू में कुछ अधिक पैसे जमीन खरीदने या फिर जमीन को लीज पर देने में खर्च हो सकते हैं जिसमे आप एटीएम को लगाएंगे। 
  • अच्छा मुनाफा: कमाई लेन-देन यानी नम्बर आफ ट्रांजैक्शन की संख्या पर निर्भर करती है, लेकिन प्रति माह इससे आप ₹45,000 से ₹90,000 तक कमा सकते है। 
  • आसान व्यवसाय: फ्रैंचाइजी का संचालन काफी आसान  है। आपको किसी विशेष तकनीकी ज्ञान या एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं है।
  • बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच: ग्रामीण या कम आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को आसानी से बैंकिंग सेवाएँ सुलभ करा सकते हैं। अगर आप ऐसे जगह पर एटीएम लगा रहे है तो।
  • प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ाव: आपको एक स्थापित और भरोसेमंद बैंक ब्रांड का लाभ मिलता है। एसबीआई बैंकिंग सेक्टर में काफी स्टेबल और नामी है। 

यह भी पढ़ें >>> Grocery 4U Franchise: जानिए क्या है, लाभ क्या है, मुनाफा मार्जिन, मासिक आय, निवेश, और आवश्यकताएं, कैसे लें और संपर्क नंबर!

SBI ATM Franchise price की बात करे तो आपको बता दे की इसमें आपको 5 लाख तक खर्च करना पर सकता है। इसमें से 2 लाख आपका रिफंडेबल होगा और बाकी आपका वर्किंग कैपिटल होगा। सेटअप में भी आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 

एसबीआई द्वारा निर्धारित SBI ATM Franchise Commission की बात करे तो यह प्रत्येक लेन-देन पर ₹8 कैश और ₹2 नॉन-कैश ट्रांजैक्शन के अनुसार होता है। जिसका मतलब है कि कोई एटीएम से पैसे निकालेगा तो आपको उसके 8 रुपए मिलेंगे और अगर कोई नॉन कैश ट्रांजैक्शन यानी कि बैंक अकाउंट डिटेल चेक करना इत्यादि करेगा तो आपको ₹2 मिलेंगे। इसका मतलब है कि मान लीजिए आपके एटीएम पर रोज 100 लोग आते हैं और ट्रांजैक्शन करते है पैसे निकालते है, तो दिन का ₹800 आपको मिलेंगे यानी महीने के 24,000. SBI ATM Franchise income काफी अच्छा है आईए अब हम SBI ATM Franchise requirements को जानते है 

  • आपके पास एटीएम को लगाने के लिए उपयुक्त स्थान होना चाहिए (लगभग 50-80 वर्ग मीटर)
  • आप जहां एटीएम लगा रहे हैं उसके 100 मीटर के अंदर कोई है दूसरा एटीएम नहीं होना चाहिए 
  • आपके पास कम से कम 1 किलोवाट का स्थिर बिजली कनेक्शन यानी 24 hour होना चाहिए। चुकी एटीएम के संचालन में बिजली की आवश्यकता होती ही है।
  • 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था (CCTV कैमरे, सिक्योरिटी गार्ड आदि) अनिवार्य है। यह बैंक के द्वारा भी उपलब्ध कराए जा सकते है। 
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन (वाई-फाई) आवश्यक है।
  • साफ-सुथरी और अच्छी मरम्मत वाली जगह होनी चाहिए।
  • पहचान पत्र और पते का प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)।
  • बिजली का बिल (पिछले 3 महीनों का)।
  • बैंक खाता विवरण (पिछले 6 महीनों का)।
  • पासपोर्ट आकार के फोटो।
  • आपके स्वामित्व या किराये का समझौता (जगह के स्वामित्व का प्रमाण) 

ये सभी SBI ATM Franchise document required है। आईए अब हम SBI ATM Franchise apply करना सीखते है। 

SBI ATM Franchise online apply आप आसानी से कर सकते है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन फॉर्म भरें। इसके लिए आपको SBI ATM Franchise official website पर जाना होगा। इसके बाद आपका प्रपोजल अच्छा रहता है तो बैंक की ओर से आपको संपर्क किया जाएगा और आगे का प्रोसेस बताया जाएगा। 

ऑफलाइन: किसी भी एसबीआई शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और सभी डिटेल्स को भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करने के साथ जमा करें। 

बात करे SBI ATM Franchise terms and conditions की तो इसकी पूरी जानकारी जब आप फाइनली डील साइन करेंगे तो उसमें मिलेगी, कुछ बेसिक टर्म एंड कंडीशन की बात करें तो, सबसे पहले तो आपके साथ बैंक एक अनुबंध साइन करना होगा जिसमें सारे नियम और कानून होंगे। जैसे कि आपको कितने मिनिमम समय के लिए एटीएम को ऑपरेट करना है। आपका रिफंडेबल मनी कब रिटर्न होगा। आपको एसबीआई के दिशानिर्देशों और शर्तों का पालन करना होगा। एटीएम की मरम्मत और रखरखाव आदि की जिम्मेदारी आपकी होगी। स्थान का चयन एसबीआई के पेशेवर आकलन के अधीन होगा इत्यादि। यह सारी जानकारी टर्म एंड कंडीशन में होगी जिसे आप ध्यान से पढ़ें। 

1. क्या SBI ATM Franchise लाभदायक है?

हां, यह एक लाभदायक फ्रेंचाइजी बिजनेस है जिससे आप अच्छे पैसे बना पाएंगे। 

2. SBI ATM Franchise Customer Care Number

SBI ATM  customer care number इस प्रकार है, हेल्पलाइन: 1800 11 2211, 080- 26599990 

3. SBI ATM Franchise Official Website

SBI ATM Franchise Official Website इस प्रकार है, https://www.onlinesbi.sbi/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top