DOP Agent प्रकार और सेवाएं आवश्यक दस्तावेज़ और ऑनलाइन पंजीकरण

DOP Agent भारत सरकार के डाक विभाग (डीओपी) द्वारा नियुक्त एक अधिकृत व्यक्ति होता है जो विभिन्न प्रकार की डाक सेवाओं को लोगो तक पहुंचाने का काम करता है। ये डाक विभाग के अलग-अलग प्रोडक्ट और सर्विसेज को लोगों तक पहुंचाते हैं। और इनका काम काफी अहम होता है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बात करने वाले है।

हम आपको बताएंगे कि यह क्या कार्य करते हैं और अगर आप DOP Agent बनना चाहते हैं, तो आप कैसे बन सकते हैं। इस सीरीज में सबसे पहले हम जान लेते है की DOP agent कितने तरह के होते है। इसके बाद हम बाकी अन्य जानकारी को भी जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। 

Important link
DOP Agent loginClick here 
DOP agent Forgot password Click here 
Official website Click here 

DOP Agent Type की बात करे तो यह कई तरह के होते है। अलग-अलग कार्य के आधार पर और अलग-अलग जगह पर पोस्टिंग के आधार पर DOP agent कई तरह के हो सकते हैं। जैसे की पोस्टिंग के हिसाब से देखे तो यह दो तरह के होते है, 

  • ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak – GDS): यह एजेंट ग्रामीण इलाकों में कार्यरत होते हैं। 
  • डाकघर उप एजेंट (Dak Ghar Up Agent): यह एजेंट अमूमन शहरी इलाकों में कार्यरत होते हैं।

इसके अलावा अलग-अलगत तरह की सर्विसेस प्रोवाइड करने के आधार पर भी अलग-अलग एजेंट होते हैं, जैसे कि कुछ एजेंट सिर्फ रिटायरमेंट प्लान को लोगों को introduce करते हैं। तो वही कुछ एजेंट इंश्योरेंस के प्रोडक्ट को लोगों को बेचते हैं। तो वहीं कुछ एजेंट बचत खाता आदि को देखते हैं। आईए अब हम इनके द्वारा प्रोवाइड किए जाने वाले सर्विसेज के लिस्ट को देखते है। इसके बाद हम बाकी अन्य चीजों को भी जानने वाले है। 

यह भी पढ़ें >>> Cleardekho Franchise 2024 : सब कुछ जानिए, लाभ, निवेश, आवश्यकताएँ और लेने का तरीका

डीओपी एजेंट द्वारा कई तरह की सर्विसेस प्रोवाइड की जाती हैं, यह एक तरह के mediator होते है जो की इंडियन पोस्ट और लोगो के बीच काम करते हैं। आईए DOP agent के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं क्या है जानते है। Services Provided By DOP Agents देखे: 

  • डाकघर बचत खाता (एसबी): खोलना और संचालित करना
  • आवर्ती जमा (आरडी):  खाता खोलना और संचालित करना
  • राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस): खाता खोलना
  • डाक जीवन बीमा (पीएलआई):  योजनाओं में नामांकन और लोगो को इसके बारे में बताना, समझना
  • पोस्टल मनी ऑर्डर (एमओ): भेजना और प्राप्त करना
  • पंजीकृत डाक और स्पीड पोस्ट भेजना
  • कूरियर सेवाएं, बिल भुगतान आदि

DOP Agents बनने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अवश्य होने चाहिए। इसके बिना आप इसके लिए न तो अप्लाई कर पाएंगे न ही प्रोसेस को आगे बढ़ा पाएंगे। आईए DOP Agents Documents Required को हम जानते है। 

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो (Passport size photograph)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी 
  • पहचान का प्रमाण (ID proof): आधार, पैन आदि 
  • पते का प्रमाण (Address proof)
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र (Educational qualification certificate)
  • डीओपी एजेंट ऑनलाइन पंजीकरण (DOP Agent Online Registration)

इन डॉक्यूमेंट को आप अपने पास रखें, इसके अलावा भी कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की आवश्यकता आपको पर सकती है। इसलिए अप्लाई करने के दौरान इसके बारे में अवश्य एक बार जांच ले 

भारतीय डाक विभाग फिलहाल डीओपी एजेंट के लिए DOP Agent Online Apply की सुविधा प्रदान नहीं करता है। आप अपने क्षेत्र के संबंधित डाकघर में जाकर डीओपी एजेंट बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बाकी सभी जानकारी भी आप वहीं से ले सकते हैं। इसके अतरिक्त समय-समय पर इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी होता है जिसके मदद से आप DOP Agent Online Registration कर पाएंगे। इस पर आप नजर बनाए रखें। इस परीक्षा को भी पास करके आप DOP Agent बन पाएंगे। अगर आप पहले से DOP Agent है, तो आईए आपको हम बताते हैं कि आप इसके लिए कैसे लॉगिन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें >>>Reliance Insurance Agent 2024 : योग्यता, आयु सीमा, कार्य, लाभ, सैलरी, और बनने का तरीका

DOP Agent Login करने के लिए आप डीओपी एजेंट पोर्टल का उपयोग कर सकते है। आईए हम आपने इसके लिए स्टेप्स बाय स्टेप गाइड बताते है, ताकि आप बिना किसी दिक्कत के लॉगिन कर पाए। इन स्टेप को देखे: 

Step. 1

सबसे पहले आप DOP Agent login पेज पर आ जाए। आप यहां क्लिक करके भी इस पेज पर सीधे आ सकते है। 

Step. 2

इसके बाद आप अपना एजेंट आईडी और पासवर्ड भर दे और अंत में captcha डाल के लॉगिन कर ले। 

Step. 3

बस इतना स्टेप्स फॉलो करते ही आप dop agent login कर पाएंगे। अगर आप पासवर्ड भूल गए है तो आप इसी लॉगिन पेज से पासवर्ड रीसेट भी कर सकते हैं। आईए हम इसे भी जानते है और इसके स्टेप को भी जानते है। 

कई बार आप पासवर्ड भूल जाते हैं। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप लॉगिन पेज पर “forgot password” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते है। इस के लिए आपको स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करे और इसके साथ ही आप पासवर्ड को रीसेट कर पाएंगे। ऐसे में आप DOP Agent Forgot Password की समस्या को सुलझा सकेंगे। आईए अब हम इससे जुड़े एप्स के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि इससे हमे क्या सहायता मिल सकती है। 

भारतीय डाक विभाग का कोई आधिकारिक डीओपी एजेंट ऐप अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कई थर्ड-पार्टी ऐप्स इंटरनेट पर उपलब्ध हैं जो डीओपी एजेंटों को अपने कार्यों को अच्छे से करने में मदद कर सकती हैं। इनके मदद से कई एजेंट अपने काम को ट्रैक करते हैं। इसके अलावा एक ऑफिशियल ऐप भी है लेकिन वह आउटडेटेड है। इन ऐप्स को आप नेट से डाउनलोड कर सकते हैं हालांकि इन्हें डाउनलोड करने से पहले आप इनके विश्वसनीयता के बारे में पता कर ले तभी आप इसे डाउनलोड करें। 

1. DOP Agent customer care number 

DOP Agent customer care number 
18002666868 है। आप किस तरह की समस्या में या कोई मदद लेने के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top