डिजिटल सेवा केंद्र क्या हैं?
Digital Seva Kendra (CSC) भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है जो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों को विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं प्रदान करती है। CSC का पूरा नाम “Common Service Centre” है। यह आपको सभी ऑनलाइन सुविधाएं एक जगह उपलब्ध कराने में मदद करती है। यह नागरिकों को सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से जुड़ने में भी मदद करता है।
डिजिटल सेवा केंद्र उद्देश्य क्या हैं?
Digital Seva Kendra की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर भारतीय नागरिक, चाहे वो कितने ही दूरदराज के इलाके में निवास करे, सरकारी और गैर-सरकारी डिजिटल सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सके। सरकार के द्वारा डिजिटल सशक्तीकरण का मिशन को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा प्रयास है।
डिजिटल सेवा केंद्र के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों को डिजिटल सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना।
- सरकार के ई-गवर्नेंस पहलों को बढ़ावा देना।
- ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
डिजिटल सेवा केंद्र की विशेषताएँ क्या हैं?
Digital Seva Kendra के कई विशेषताएं है, यहाँ से आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे ज़रूरी सरकारी दस्तावेज़ों के लिए आवेदन और प्राप्ति की जा सकती है। साथ ही, बैंकिंग लेनदेन, एटीएम से पैसे निकालना, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान जैसी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं।
इसके अतरिक्त डिजिटल सेवा केंद्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
- वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित हैं।
- वे विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं प्रदान करते हैं।
- वे आमतौर पर स्थानीय युवाओं द्वारा संचालित होते हैं। जिससे रोजगार के भी अवसर मिलते है।
यह भी पढ़ें >>> Petrol Pump Kaise Khole – लाइसेंस कमाई तथा पेट्रोल पंप खोलने की लागत
डिजिटल सेवा केंद्र के द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
डिजिटल सेवा केंद्र द्वारा दी जाने वाली कुछ प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित हैं:
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि जैसे सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्राप्ति।
- बैंकिंग सेवाएं, जैसे पैसे का लेनदेन, एटीएम से पैसे निकालना आदि।
- बीमा सेवाएं, जैसे जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा आदि।
- शिक्षा सेवाएं, जैसे ऑनलाइन कक्षाएं, डिजिटल पुस्तकालय आदि।
- रोजगार सेवाएं, जैसे नौकरी की तलाश, कौशल विकास आदि।
- अन्य सेवाएं, जैसे ई-कॉमर्स, पर्यटन आदि।
ये सभी Digital Seva Kendra Services List है। ये सभी सुविधाओं का लाभ यहां लिया का सकता है।
डिजिटल सेवा केंद्र के लिए महत्वपूर्ण यंत्र
डिजिटल सेवा केंद्र के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण यंत्र हैं। ये सभी चीजे आपको हर डिजिटल सेवा केंद्र पर देखने को मिल सकती है। Digital Seva Kendra Equipment List देखिए।
- कंप्यूटर
- इंटरनेट कनेक्शन
- प्रिंटर
- स्कैनर
- कैमरा
- फिंगरप्रिंट स्कैनर
डिजिटल सेवा केंद्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के लिए भी प्रक्रिया काफी सरल है। इसके लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। यह पंजीकरण शुल्क भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अनुसार तय किया गया है, जिससे किसी को वंचित न रहना पड़े। ये सभी Digital Seva Kendra Required Documents है।
डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर कार्ड
- पासपोर्ट
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- व्यवसाय प्रमाण पत्र
डिजिटल सेवा केंद्र के लिए पात्रता
कोई भी भारतीय नागरिक जो कम से कम 10वीं पास हो और कंप्यूटर तथा इंटरनेट का बेसिक ज्ञान रखता हो, डिजिटल सेवा केंद्र के लिए अप्लाई कर सकता है। और इसके साथ ही रोजगार का सपना साकार कर सकता है। डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं हैं: Digital Seva Kendra Eligibility देखे।
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- कंप्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान होना चाहिए।
डिजिटल सेवा केंद्र Registration Fees क्या हैं?
Digital Seva Kendra Registration Fees के लिए आपको किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी है। बस आपको इसके पोर्टल पर जाकर अकाउंट क्रिएट करना है इसके बाद आपको आपका आईडी पासवर्ड मिल जाएगा। अगर इसका आईडी बनाने के लिए आपसे कोई पैसे मांगता है तो समझ जाएगा कि वह फ्रॉड है। आईए आपको डिजिटल सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका को बताते हैं, ताकि आप रजिस्टर करके अपना आईडी पासवर्ड ले सकें।
डिजिटल सेवा केंद्र Registration कैसे करें?
Digital Seva Kendra Online Registration करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप डिजिटल सेवा केंद्र के लिए रजिस्टर कर पाएंगे और डिजिटल सेवा केंद्र खोल पाएंगे।
- सबसे पहले आप CSC पोर्टल पर जाएं और “Registration” टैब पर क्लिक करें। यह आपको पोर्टल के होम स्क्रीन पर ही मिल जाएगा।
- इसके बाद आप “New Registration” पर क्लिक करें और मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
- फिर आप अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अगले पेज पर अगर आपको फीस का ऑप्शन आता है तो आपको Registration Fees का भुगतान करना होगा। इसे पे करके आगे बढ़े।
- Registration पूरा होने के बाद, आपको एक Registration ID और Password प्राप्त होगा। जिसके मदद से आप आगे में लॉगिन कर पाएंगे।
डिजिटल सेवा केंद्र Login कैसे करें?
डिजिटल सेवा केंद्र Login करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले आप CSC पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर उपलब्ध “Login” टैब पर क्लिक करें।
- अब अपने स्क्रीन पर आए हुए डायलॉग बॉक्स में अपनी Registration ID और Password दर्ज करें।
- अंत में “Login” पर क्लिक करें। इसके बाद आप सफलतापूर्वक login हो जाएंगे।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Digital Seva Kendra App Download
Digital Seva Kendra App Download करने के लिए आप प्ले स्टोर या किसी ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
Digital Seva Kendra Helpline Number
Digital Seva Kendra Helpline Number निम्न है, Helpline no. : 011 4975 4923 , 011 4975 4924
Digital Seva Kendra Official Website
आप यहां क्लिक करके Digital Seva Kendra Official Website को विजिट कर सकते है।
