Food license Registration, Renewal, License Download Complete Details 2024

Food license एक सरकारी दस्तावेज है जो किसी व्यवसाय को फूड प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज, और बिक्री की अनुमति देता है। भारत में Food license खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जारी किए जाते हैं। और यह काफी जरूरी भी होते है। Food license का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि खाद्य उत्पाद सुरक्षित और standar के अनुरूप हैं। Food license के लिए आवेदन करने वाले व्यवसायों को यह साबित करना होगा कि वे सभी आवश्यक खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं। इसके बाद ही फूड लाइसेंस issue किया जाता है। 

भारत में Food license तीन प्रकार के होते हैं। यह अलग अलग लिमिट के कारोबार के लिए होता है। आईए इसे जानते है। 

  • बेसिक रजिस्ट्रेशन: यह लाइसेंस उन व्यवसायों के लिए है जिनका वार्षिक कारोबार 12 लाख रुपये से कम है।
  • राज्य लाइसेंस: यह लाइसेंस उन व्यवसायों के लिए है जिनका वार्षिक कारोबार 12 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन 20 करोड़ रुपये से कम है।
  • केंद्रीय लाइसेंस: यह लाइसेंस उन व्यवसायों के लिए है जिनका वार्षिक कारोबार 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

Food license के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • यह सुनिश्चित करता है कि फूड प्रोडक्ट सुरक्षित और तय मानकों के अनुरूप हैं।
  • यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा में मदद करता है। जिससे हानिकारक चीजे लोगो से दूर रहती है। 
  • इससे व्यवसाय खुद को औरों से अलग और अच्छा दिखा सकते है। फूड लाइसेंस का मतलब है की आपका फूड प्रोडक्ट्स सेफ और सुरक्षित हैं और खाने योग्य भी है। 

Food license के फायदे कुछ उदाहरणों से समझे जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई बेकरी है जिसने एफएसएसआई लाइसेंस ले रखा है, तो यह बहुत हद तक सुनिश्चित करता है की इस बेकरी में अच्छा और ताजा समान मिलता होगा। इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है और व्यवसाय भी खुद को अच्छे से प्रमोट कर पता है। 

जहा एक और Food license के कई सारे फायदे है तो इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • फूड लाइसेंस लेना एक महंगा प्रक्रिया है और आपको फीस देना होता है। यह fee एनुअल होता है और अलग अलग प्रकार के बिजनेस के लोगो के लिए यह महंगा और सस्ता लग सकता है। 
  • इसके लिए आपको अपना समय और प्रयास लगाना होता है। हालाकि ये वन टाइम प्रोसेस है लेकिन आपको अपना समय और प्रयास तो लगाना ही होंगा। 
  • यह आपके व्यवसायों के लिए कुछ प्रतिबंध लगा सकती है। लाइसेंस लेने के बाद आपको तय नियमों का पालन करना परता है। तब ही आप लाइसेंस को जारी रख सकते है। 

उदाहरण के लिए, एक राज्य लाइसेंस वाले रेस्तरां को food safety inspection के लिए कई बार उपस्थित होने की आवश्यकता हो सकती है। इससे रेस्तरां के संचालन पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है। हमने FSSAI Advantages and disadvantages जान लिया आईए अब इसके फीस को जानते है। 

Food license online Fees ऑनलाइन फीस व्यवसाय के प्रकार और आकार पर निर्भर करती है। बेसिक रजिस्ट्रेशन के लिए फीस 1000 रुपये है, राज्य लाइसेंस के लिए फीस 2000 रुपये है, और केंद्रीय लाइसेंस के लिए फीस 5000 रुपये है। इसके अलावा आपको कुछ अन्य पैसे भी रजिस्टेशन के दौरान खर्च करने पड़ सकते है। अलग अलग तरह के बिजनेस के लिए यह कम अधिक जो सकता है। इसकी अधिक जानकारी आप अपने एप्लीकेशन के दौरान पा सकते हैं या फिर आप इसके ऑफिशल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 

Food license के लिए आवश्यक दस्तावेज बिज़नेस के प्रकार और आकार पर निर्भर करता हैं। हालांकि, कुछ सामान्य डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार है:

  • बिज़नेस का सर्टिफिकेट 
  • Resident documents 
  • आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • ओनर का पहचान प्रमाणपत्र
  • फूड प्रोडक्शन या processing के लिए आवश्यक उपकरणों और सुविधाओं का विवरण

ये सभी ही Food license documents required होते है। अन्य document की जानकारी आपको पोर्टल पर मिल जाएंगी। 

Important link 
Food license applyClick here 
License renewal Click here 
Official website Click here

Food license के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको FSSAI की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर, आपको एक खाता बनाना होगा और आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आईए Food license online apply को स्टेप बाय स्टेप समझते है। 

Step. 1

Food license online registration के लिए सबसे पहले आप fssai के ऑफिशल वेबसाइट पर चले आए। इसके लिए आप यहां क्लिक कर के भी जा सकते हैं। 

Step. 2

होम स्क्रीन पर ही आपको Apply for new license/registration नाम के ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें। 

Step. 3

इसके बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जनरल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट / सीपोर्ट। आप अपने व्यवसाय के अनुसार किसी एक का चयन करें और आगे बढ़े।

Step. 4

इसके बाद ड्रॉपडाउन में से स्टेट चुने और फिर बाकी सभी डिटेल्स को भरे और आगे बढ़े।

Step. 5

इसके बाद आपसे आपसे सारा डीटेल्स मांगा जाएगा उसे भरे और आगे बढ़े। इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा और अंत में आपको acknowledgement नंबर मिलेगा जिसे आप स्टेटस चेक करने के लिए यूज कर सकते है। ऐसा करके आप FSSAI registration online कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें >>> Petrol Pump Kaise Khole – लाइसेंस कमाई तथा पेट्रोल पंप खोलने की लागत

अगर आप Food license online download करना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलो करे।

Step. 1

सबसे पहले फूड लाइसेंस के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।

Step. 2

अगर पहले से आपने लॉग इन नहीं किया  हैं, तो अपना लाइसेंस नंबर या यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। अगर पहली बार हैं, तो “रजिस्टर” ऑप्शन चुनकर खाता बना लें।

Step. 3

लॉग इन करने के बाद, “माई लाइसेंस” सेक्शन में जाएं और अपने लाइसेंस की जानकारी खोजें। आप अपनी लाइसेंस संख्या या नाम से सर्च कर सकते हैं।

Step. 3

लाइसेंस मिल जाने के बाद, उस पर क्लिक करें और “डाउनलोड लाइसेंस” ऑप्शन को चुनें। लाइसेंस पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। इसे आप प्रिंट कर सकते हैं या डिजिटल रूप में भी रख सकते हैं।

लाइसेंस एक्सपायरी चेक करें: सबसे पहले तो आप अपनी लाइसेंस की एक्सपायरी डेट चेक करें। लाइसेंस एक्सपायरी से कम से कम 30 दिन पहले रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू कर देना चाहिए। क्युकी रिन्यूअल के प्रोसेस में एक लंबा समय लग जाता है। 

आईए Food license online renewal के स्टेप्स को जानते है। 

Step. 1

फॉर्म भरें: FSSAI के पोर्टल पर जाएं और “लाइसेंस रिन्यूअल” सेक्शन में जाएं। 

Step. 2

इसके बाद आप अपना लाइसेंस नंबर अथवा registration number भरे और साथ में validity end date भर के सबमिट कर दे।

Step. 3

इसके बाद आप ऑन स्क्रीन डिटेल्स भरे। यहां आपको रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको लाइसेंस की जानकारी, बिजनेस की जानकारी, और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होंगी। 

डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फॉर्म भरने के बाद, आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा, जैसे कि पिछले साल का ऑडिट रिपोर्ट, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आदि।

फीस पे करें: फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद, आपको रिन्यूअल फीस का भुगतान करना होगा। आप ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

बस इतना करते के बाद इसके बाद आपका रिन्यूअल प्रोसेस पूरा होगा। 

ध्यान रखे, लाइसेंस रिन्यूअल समय पर करना बहुत आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर आपको लेट फीस देना होता है या लाइसेंस निलंबित भी हो सकता है। सभी आवश्यक दस्तावेजों को पूरा और सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड करें।

अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो आप FoSCoS हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं: https://fssai.gov.in/cms/helpdesk.php

Food license का क्या उपयोग है? 

फूड लाइसेंस आपके फूड प्रोसेसिंग, स्टोरेज या किसी तरह के फूड बिजनेस के विश्वसनीयता के लिए अच्छा है। 

Food license होने के क्या लाभ है? 

इसके होने से कस्टमर का आपके फूड स्टोर पर भरोसा बढ़ता है। यह सुनिश्चित करता है की आप अभी गुणवत्ता के फूड देते है। 

Food license की वैद्यता क्या है? 

इसे आपको हर साल रिन्यू करना होता है, इसकी वैधता 1 साल होती है। 

Food license और fssai में क्या अंतर है?

Fssai के द्वारा ही किसी तरह का फूड लाइसेंस दिया जाता है। 

Food license helpline number 

किसी भी तरह की सहायता या समाधान के लिए आप Food license helpline number पर संपर्क कर सकते है। आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते है: 1800112100

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top