Insurance Agent बनने का पूरा गाइड: योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कार्य, लाभ, सैलरी, और बनने के तरीके

Insurance Agent बनना एक आकर्षक करियर विकल्प है जो अच्छा कमीशन, सवरोजगर का अवसर और अपने समय अनुसार काम करने की छूट प्रदान करता है। यदि आप सेल्स और मार्केटिंग में रुचि रखते हैं और लोगों की मदद करने के लिए उत्सुक हैं, तो Insurance Agent बनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम Insurance Agent के जॉब के बारे में जानने जा रहे है। हम इससे जुड़ी हर जानकारी को आपसे साझा करेंगे और आपको बताएंगे की Insurance Agent kaise Bane.

Insurance Agent meaning की बात करे तो यह एक व्यक्ति होता है जो बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है और ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाओं को बेचता है। यह एक तरह का मेडिएटर होता है जिसका काम कंपनी और कस्टमर के बीच कनेक्शन बनाने का होता है। कम्पनियां सीधे तौर पर ज्यादा लोगो को इंसुरेंस नही बेच पाती है ऐसे में वह insurance agent का सहारा लेती है। इन्हे इनके बदले अच्छा कमीशन भी मिलता है। इस लिए यह प्रोफेशन अभी डिमांड में भी है। तो आईए चलिए जानते है की Insurance Agent बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

Insurance agent eligibility कुछ इस प्रकार है:

  • आपको कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना
  • इंश्योरेंस एजेंट बनने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। यही insurance agent age requirement है।
  • आपका अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्स होना चाहिए, जिससे की आप कस्टमर को इंश्योरेंस सेल कर पाए।
  • बहुत से कंपनियों में मार्केटिंग और सेल्स की अनुभव की भी आवश्यकता होती है।
  • कंप्यूटर साक्षरता (बेसिक to इंटरमीडिएट)
  • बीमा उत्पादों की जानकारी और साथ में आईआरडीएआई के द्वारा आयोजित परीक्षा को भी पास किया हुआ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें >>> Petrol Pump Kaise Khole – लाइसेंस कमाई तथा पेट्रोल पंप खोलने की लागत

Insurance Agent बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है। आप  किसी भी बोर्ड से पास होने चाहिए। इसके अतरिक्त आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा आपको आईआरडीएआई(IRDAI) के द्वारा आयोजित परीक्षा को भी पास किया हुआ होना चाहिए। इन सभी शैक्षणिक योग्यता को फुलफिल करने के बाद ही आप इसके लिए एलिजिबल हो पाएंगे।

Insurance Agent age limit की बात करे तो यह न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए कोई upper age नही है। आप किसी भी बैकग्राउंड के हो आप इसके लिए एलिजिबल है। आईए अब हम Insurance Agent के कार्य को देखते है। इसके बाद हम सैलरी और अन्य जानकारी को भी देखेंगे।

यह भी पढ़ें >> Internet Cafe Business : निवेश से लेकर लॉन्च तक, सब कुछ जानें!

आईए अब कुछ अन्य जरूरी जानकारी को जानते है।। Insurance Agent apply करने के लिए IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। लगभग हर कंपनी बीमा कंपनियां अपने एजेंटों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करती हैं। इसलिए इससे अवश्य जुड़े। Insurance Agent अपने ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने की आवश्यकता होती है। इसलिए आप एक अच्छा अप्रोच हमेशा रखे और फ्रेंडली और हेल्पफुल व्यवहार रखे।

  • ग्राहकों की बीमा आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना। और उन्हें सही बीमा प्रदान करना।
  • विभिन्न बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना ताकि कस्टमर अपने जरूरत के अनुसार फैसला ले सके और एक सही बीमा का चयन कर पाए।
  • सबसे जरूरी काम है ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार योजना चुनने में सहायता करना।
  • प्रीमियम भुगतान और दावों की प्रक्रिया में सहायता करना। ताकि कस्टमर बिना किसी समस्या के आसानी से पेमेंट कर पाए और साथ ही किसी समस्या में अपने बीमा को क्लेम कर पाए।
  • ग्राहकों के साथ संबंध बनाए रखना, एक बीमा एजेंट कम्पनी और ग्राहक के बीच के अच्छे संबंध बनाए रखने का अहम जरिया होता है।।

ये सभी पॉइंट्स जो हमने आपको बताए ये insurance agent work है। आईए अब हम insurance agent benefits को देखते है।।

जैसे की आपने देखा ही कि Insurance Agent work क्या क्या होते है। और insurance agent commission भी कितना अच्छा होता है। और इसके साथ साथ यह कितना अहम जॉब रोल भी है कम्पनी और ग्राहक दोनो के ही साइड से। ऐसे में आईए इसके लाभ के ऊपर भी एक नजर डालते है। और insurance agent benefits को जानते है।

अच्छा कमीशन:- Insurance Agent को काफी अच्छा कमीशन मिलता है। अपको per insurance का कमीशन मिलता है है, साथ ही मंथली वीकली बोनस भी मिलता रहता है। एक अच्छा इंश्योरेंस एजेंट आसानी से दिन के हजारों रुपए कमा सकते है अगर वह अपने स्किल्स से इंश्योरेंस बेच दे तब।

स्व रोजगार का अवसर: नौकरी के लिए भटकते हुए युवाओं को आपने देखा ही होगा। ऐसे में insurance agent का जॉब आपके लिए स्वरोजगार का अवसर प्रदान करता हैं। आप आसानी से इस करियर को शुरू कर सकते है।

इसमें आप अपने मन मुताबिक काम कर सकते है। और आप जीतना काम करेंगे आपको उसके अनुसार पैसे मिलेंगे ऐसे में इसका वर्क काफी फ्लेक्सिबल बन जाता है।

Insurance Agent salary यानी कमाई उनके द्वारा बेचे गए इंश्योरेंस पॉलिसी और कमीशन दर पर निर्भर करती है। एक अनुभवी Insurance Agent सालाना लाखों रुपये कमा सकता है। आप जितना अपने सेलिंग स्किल्स को बेहतर करेंगे और इंश्योरेंस बेचेंगे आप उतने पैसे कमा पाएंगे।

देखिए यू तो इसके कई तरह से, insurance agent types हो सकते है। लेकिन अगर इंश्योरेंस एजेंट के काम के आधार पर देखे तो यह दो तरह के होते हैं। पहला जो सिर्फ एक कंपनी का इंश्योरेंस को बेचता है और दूसरा जो मल्टीप्ल कंपनी के इंश्योरेंस को बेचता है। एक कंपनी का इंश्योरेंस बेचने वाला एजेंट कंपनी से डायरेक्ट जुड़ा होता है और वह उसी कंपनी के इंश्योरेंस और इंश्योरेंस प्रोडक्ट को बेच सकता है। तो वहीं दूसरा किसी भी कंपनी के इंश्योरेंस प्रोडक्ट को बेच सकता है। इसके अलावा इंश्योरेंस के भी कई प्रकार होते हैं। आईए कुछ प्रमुख इंश्योरेंस के प्रकार को देखते हैं।

  • Life Insurance Agent
  • General Insurance Agent
  • Health Insurance Agent
  • Investment Insurance Agent

सबसे पहले तो आपको डिसाइड करना है की आप सिंगल कंपनी से जुड़ कर बीमा बेचना चाहते है या आप फ्लेक्सिबली अलग अलग बीमा कंपनी के साथ जुड़ कर बीमा बेचना चाहते है। दोनो का एक ही प्रोसेस है,  आईए इसे देखते है।

  • सबसे पहले तो आप बीमा कंपनी के साथ insurance agent registration करे ताकि आप ऑथराइज insurance agent बन पाए।
  • इसके लिए पहले आप आईआरडीएआई द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ले क्युकी भारत में बीमा कंपनी से जुड़ने और बीमा बेचने के लिए यह कंपल्सरी है।
  • इसके बाद आप आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह आपको कम्पनी भी प्रदान करेगी।
  • अपको ट्रेनिंग ले दौरान बीमा उत्पादों की जानकारी दी जाएगी उसी अच्छे से समझे।
  • अब बस फील्ड में आप उतरे और ग्राहकों के साथ संबंध बनाएं और उन्हें अच्छे इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराए और उसे सेल करे और पैसे कमाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top