Jan Aushadhi Kendra Kaise Khole – जन औषधि केंद्र कैसे खोलें पूरी जानकारी आसान भाषा हिंदी में

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सब, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों क्या आप जन औषधि केंद्र खोलने के बारे में जांच पड़ताल कर रहे हैं, तथा सस्ती दवाइयों का एक अच्छा मेडिकल स्टोर खोलना चाहते हैं? तो आज का आर्टिकल खास आपके लिए है, इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि जन औषधि केंद्र कैसे खोलें? तथा इसके लिए जानने योग्य सारी बातें इस आर्टिकल में कवर करूंगा।

Jan Aushadhi Kendra केंद्र सरकार की एक मुहीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में जेनेरिक दवाइयां को बढ़ावा देना तथा लोगों को ब्रांडेड दवाइयां के बढ़ते दामों से राहत दिलाना है, भारत देश में लोगों में कुछ इस प्रकार की मानसिकता फैल गई थी कि जो ब्रांडेड दवाइयां होती है वही सही होती है।

इसलिए सभी ब्रांड कंपनियों ने अपनी दवाइयां के रेट बहुत अधिक बढ़ा दिए थे, जिससे गरीब आदमियों के लिए दवाइयां खरीदना बहुत मुश्किल हो गया था।

जन जन तक दवाइयां पहुँचाने तथा गरीबों की कमर तोड़ने वाली महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार ने जन औषधि केंद्र की मुहिम चलाई है जिसके तहत आप भी अपने इलाके में एक मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं, इसे हम जन सुविधा केंद्र के नाम से पहचानते हैं, यहां पर आप केवल जेनेरिक दवाइयां ही बेचते हैं, जो गरीबों की जेब पर अधिक बोझ नहीं डालती।

इसमें आप अत्यधिक मात्रा में पैसे कमा सकते हैं, क्योंकि आज के समय में जेनेरिक दवाइयां का क्रेज बढ़ रहा है।

आइये दोस्तों, अधिक समय बर्बाद ना करते हुए, जल्दी से जल्दी आर्टिकल शुरू करते हैं और Jan Aushadhi Kendra Objectives, Jan Aushadhi Kendra Benefits तथा अप्लाई करने के लिए Jan Aushadhi Kendra Eligibility और Jan Aushadhi Kendra Documents भी देख लेते हैं।

आई दोस्तों सर्वप्रथम जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाभ, उद्देश्य और पात्रता मापदंड क्या क्या है, इसके बाद हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जन औषधि केंद्र के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस देखेंगे।

Jan Aushadhi Kendra Benefits कुछ इस प्रकार हैं, इस मुहिम से रोजगार के नए अवसर तो मिले ही है साथ ही साथ देश के गरीब वर्ग को भी काफी आर्थिक सहायता मिली है।

एक नौजवान केवल ₹5000 लगाकर जन औषधि केंद्र खोल सकता है, जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया भी काफी आसान है।

जन औषधि केंद्र के द्वारा 50 से 90% तक सस्ती दवाइयां गरीबों तक पहुंचाई जाती है, जिससे कि समाज के कई वर्गों को आर्थिक सहायता मिलती है।

जन औषधि केंद्र से समाज में जागरूकता फैलती है, तथा लोगों में यह भ्रम खत्म होता है की महंगी दवाइयां ही अधिक कारगर होगी।

भारत देश में लगभग 10,000 के करीब जन औषधि केंद्र है, जो गरीब लोगों की सहायता कर रहें हैं।

जन औषधि केंद्र खोल के आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं, जिससे कि आपको रोजगार भी मिलेगा तथा आप अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दे पाएंगे।

इससे परियोजना के तहत 1800 प्रकार की दवाइयां तथा 285 के लगभग सर्जिकल आइटम भी शामिल किए गए हैं।

Jan Aushadhi Kendra Objectives– देश के लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाना तथा लोगों में यह भरम खत्म करना कि महंगी दवाइयां से अधिक फायदा मिलता है, जन औषधि केंद्र रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है तथा युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का मुख्य उद्देश्य महंगाई के जमाने में गरीब लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर बहुत जोर दिया है तथा अपने भाषण में कई बार यह बात शामिल की है कि लोगों को अपना भ्रम खत्म करना चाहिए तथा जेनेरिक मेडिसिन किसी भी प्रकार से ब्रांडेड मेडिसिन से कम नहीं होती।

सरकार ने इसके लिए बहुत से जागरूकता अभियान भी चलाए हैं, और यह स्कीम बहुत हद तक कारगर भी साबित हुई है, देश के कोने कोने में जन औषधि केंद्र खुले हुए हैं जो लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, यहां पर 1800 प्रकार की अलग-अलग दवाइयां तथा 285 सर्जिकल आइटम उपलब्ध होते हैं जो की बहुत सस्ते दामों पर मिलते हैं।

  • 18 वर्ष की आयु
  • 120sq feet जगह
  • रेलीवेंट डिग्री या डिप्लोमा

दोस्तों आपके पास फार्मासिस्ट का डिप्लोमा होना बहुत जरूरी है, डी फार्मा का अर्थ डिप्लोमा इन फार्मेसी और बी फार्मा का अर्थ बैचलर इन फार्मेसी है, आपके पास या तो डी फार्मा या बी फार्मा का कोई सर्टिफिकेट होना अत्यधिक आवश्यक है, इसके बगैर आप अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

दोस्तों ध्यान रखिए कि अगर आपके पास रेलीवेंट डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टनर बना सकते हैं, जिसके पास यह डिप्लोमा या डिग्री है, आप ऐसे व्यक्ति को काम पर भी रख सकते हैं, लेकिन अगर भविष्य में वह व्यक्ति आपके पास काम नहीं करता है तो आपका जन औषधि केंद्र बंद हो सकता है, या आपको तुरंत कोई स्टेप लेकर किसी अन्य व्यक्ति को रखना होगा।

सिक्योरिटी डिपॉजिट

दोस्तों आपको ₹5000 का सिक्योरिटी डिपाजिट करवाना आवश्यक है, जिस समय आप आवेदन कर रहे हैं उसी समय आपको सिक्योरिटी डिपाजिट करवाना होगा, ध्यान रखिए कि यह पैसे आपके भविष्य में वापस नहीं मिलेंगे, आप ऐसे मान सकते हैं कि जन औषधि केंद्र के लिए 5000 रूपए का सरकारी खर्च है।

अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से अप्लाई कर रहे हैं तो आपको यह पैसे तो लगेंगे ही, अगर आप ऑफलाइन अप्लाई करेंगे तो आपको विभाग में जाकर पैसे देने होंगे या सीएससी सेंटर पर देने होंगे, इसके अलावा अगर आप खुद ऑनलाइन बीड़ा उठा रहे हैं, तो आपको ऑनलाइन फीस खटवानी होगी, जिसकी जानकारी हम आगे आर्टिकल में देंगे।

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन

अगर आप जन औषधि केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपका जीएसटी रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है, जब प्रोसेस फाइनल हो रहा होगा, उसी समय आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन मांगा जाएगा, अप्लाई करते वक्त आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी, आप अप्लाई करने के बाद भी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अंतिम 2 सालों की आइटीआर

दोस्तों अगर आप टैक्स भर रहे हैं तो आपको अंतिम दो सालों की इनकम टैक्स रिपोर्ट भी दर्ज करवानी होगी, जिससे कि आपको काफी सहायता मिलेगी तथा इससे आपकी एप्लीकेशन जल्दी अप्रूव होने के चांस बढ़ जाते हैं, यह विभाग पर डिपेंड करता है कि वह आपसे ITR मांगे या ना मांगे, कई जगहों पर ITR नहीं मांगी जाती और बहुत जगह पर मांग भी ली जाती है।

6 महीना की बैंक स्टेटमेंट

दोस्तों अगर आप जन सुविधा केंद्र के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो ध्यान रखिए कि आपको 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट भी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी, जिसकी की जांच की जाएगी, यह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए है कि जो व्यक्ति अप्लाई कर रहा है, वह दिवालिया तो नहीं है।

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए नीचे दिए गए Jan Aushadhi Kendra Documents जरूरी है, चाहे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से अप्लाई कर रहे हो, आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूर ही आवश्यकता होगी, अगर आप ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर रहे हैं तो आपको वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट सबमिट करवाने होंगे तथा अगर आप ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं तो एप्लीकेशन फॉर्म के साथ में यह सभी डॉक्यूमेंट फोटो कॉपी के रूप में अटैच करने होंगे।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • आखरी 2 सालों की आइटीआर
  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन
  • मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी
  • PWD सर्टिफिकेट

अगर आप इसके बारे में विशेष जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप ऑफिशल वेबसाइट या Jan Aushadhi Kendra Helpline Number 1800-180-8080 पर कॉल कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra Apply Online करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए 6 स्टेप को अच्छे से फॉलो कीजिए, इन 6 स्टेप में आप ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया सीख जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन में इस्तेमाल होने वाले सभी लिंक आगे मैंने इंर्पोटेंट लिंक के कॉलम में ऐड कर दिए हैं।

यह पूरी प्रक्रिया http://janaushadhi.gov.in/ की ऑफिशल वेबसाइट पर करेंगे, आइये दोस्तों सभी स्टेप देख लेते हैं।

Step #1

सबसे पहले आपको दिए गए लिंक के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना है, जब आप गूगल पर जन औषधि केंद्र सर्च करेंगे तो भी आपके सामने प्रथम लिंक में ऑफिशल वेबसाइट आ जाएगी, ऑफिशल वेबसाइट नीचे दिखाएं गए स्क्रीनशॉट के समान है।

आपको फर्जी वेबसाइट से हमेशा बचकर ही रहना चाहिए, ऑफिशल वेबसाइट पर यह नोटिफिकेशन दिया गया है कि कई प्रकार की फर्जी वेबसाइट चल रही है, जो अप्लाई करने के लिए लगने वाले ₹5000 की धोखाधड़ी करती है।

ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाने के लिए अप्लाई फॉर केंद्र का ऑप्शन आपके ऊपर मेनू में ही दिखाई देगा, नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि मैंने तीर के निशान से हाईलाइट भी किया है।

Step #2

दूसरे स्टेप में आप वेबसाइट में दी गई कई प्रकार की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके गाइडलाइन तथा बाकी की जानकारी हासिल कर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप अप्लाई करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो राइट साइड में Click Here To Apply लिखा हुआ है, जिस पर आपको क्लिक कर देना है, मैंने तीर के निशान से इसे हाईलाइट भी किया है जो आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

Step #3

तीसरे स्टेप में आप जैसे ही अप्लाई के लिए दूसरे स्टेप को पूर्ण करेंगे, तो आप नीचे दिखाएं अनुसार एक लिंक पर पहुंच जाएंगे, अगर आपका इस वेबसाइट पर अकाउंट नहीं है जो की साधारण बात है आपका नहीं होगा तो आपको नीचे Register Now पर क्लिक कर देना है, जैसा कि मैंने स्क्रीनशॉट में हाईलाइट किया हुआ है, Register Now पर क्लिक करके आप को सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा, जिसकी प्रक्रिया आगे बताई गई है।

Step #4

तीसरे स्टेप को पूर्ण करते ही नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाएं अनुसार आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको कई कलम मिलेंगे, इन सभी को भर देना है, सबसे पहले आपका नाम मांगा जाएगा, जो डॉक्यूमेंट में आपका नाम है वही भरना है, इसके बाद आपके जन्मतिथि मोबाइल तथा ईमेल आईडी और आपका राज्य भरना होगा।

इसके बाद आपको फॉर्म में नीचे के तीन कॉलम में प्रथम कॉलम में आपको अपनी यूजर आईडी बना लेनी है, जिससे कि आप भविष्य में Log in करेंगे तथा आगे के दो कॉलम में आपको नया पासवर्ड देना है।

फार्म पूरा भर जाने के बाद नीचे चेक बॉक्स होगा, उसे चेक कर देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, नीचे दिखाएं अनुसार आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा, यहाँ ओके कर दीजिए, इस बॉक्स में लिखा गया है कि आपको अपनी Log in डिटेल ईमेल और मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी, फिलहाल वेबसाइट से किसी प्रकार का ईमेल और मोबाइल नंबर पर लोगों डिटेल नहीं आ रही है, लेकिन अपने ऊपर जो लोगों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड भरा था उससे आप लॉग इन कर पाएंगे।

Step #5

चौथा स्टेप पूर्ण कर लेने के बाद आपको लॉगिन कर लेना है, लोगिन करने के लिए आप नीचे लिंक में दिए गए डायरेक्ट लोगिन लिंक पर क्लिक करके भी लॉगिन कर सकते हैं या वेबसाइट में लॉग इन के बटन पर क्लिक करके आपको नीचे दिए गए अनुसार पेज पर पहुंच सकते हैं, यहां पर आपको यूजर आईडी तथा पासवर्ड भरना होगा जो कि आपने पहले रजिस्ट्रेशन के समय भरा था।

यहां पर Select Login Type दिखाया गया है, जिसमें आपको Applicant सेलेक्ट कर लेना है, इसके बाद आपको Captcha Fill करना है तथा Login बटन पर क्लिक करना है, ध्यान रखिए कि यहां पर कैप्चा Case Sensitive है, जिसका अर्थ है कि जो Character बड़ा है उसे बड़ा लिखिए तथा जो छोटा है उसे छोटा लिखिए।

Step #6

दोस्तों लोगिन करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का फॉर्म आ जाएगा, अगर आप एप्लीकेंट से लॉगिन कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अपने अप्लाई करने के प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं, यहां पर आपको कुछ जानकारी पहले से भरी हुई मिलेगी, जिसे आप एडिट नहीं कर सकते तथा कुछ जानकारी आपसे मांगी जा रही है, यहां पर आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा जा रहा है, इसके अलावा परमानेंट एड्रेस और आपका फुल नाम मांगा जा रहा है।

यह पूरा फॉर्म भरके आपको Go to Next Step पर क्लिक कर देना है, जैसे ही आप नेक्स्ट स्टेप में जाएंगे तो आगे आपसे ₹5000 का डिपाजिट मांगा जाएगा जो कि आप यूपीआई या ऑनलाइन किसी भी प्रकार से डिडक्ट करवा सकते हैं, ध्यान रखिए कि यह पैसे आपको हरगिज वापस नहीं मिलेंगे।

दोस्तों इतने स्टेप करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, नीचे मैंने जन सुविधा केंद्र इंर्पोटेंट लिंक दिए हैं, जिनमें आप जरूरी डायरेक्ट लिंक हासिल कर सकते हैं।

प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी, इसके अलावा आप वेबसाइट पर लॉगिन करके स्टेटस भी देख सकते हैं, जब आपकी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तो आगे की जानकारी भी आपको वेबसाइट के माध्यम से ही दे दी जाएगी।

यहां पर आपके लिए कुछ जरूरी लिंक दिए गए हैं, जो रजिस्ट्रेशन में आपकी सहायता कर सकते हैं, यहां पर ऑफिशल वेबसाइट का भी लिंक दिया गया है, और एप्लीकेशन फॉर्म का भी लिंक दिया गया है।

Direct Login LinkCLICK HERE
Create Account Direct LinkCLICK HERE
Offline Application FormCLICK HERE
Official WebsiteCLICK HERE

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते और ऑफलाइन आवेदन करने में ही विश्वास रखते हैं, तो सबसे पहले आपको आर्टिकल में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है, यह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए ऑफलाइन आवेदन फार्म है, इस फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म में दी गई सभी फील्ड को पूरा भर लेना है।

ऑफलाइन आवेदन करने के दो तरीके हो सकते हैं, पहले तरीके के अनुसार आपको Bureau of Pharma Public Sector Undertakings of India (BPPI) के ऑफिस में जाकर इसे जमा करवा देना है, तथा वहीँ आपके ₹5000 सिक्योरिटी डिपाजिट किए जाएंगे, जो आपको वापस नहीं मिलेंगे, केंद्र में जाने पर वहां ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आपका अकाउंट बना दिया जाएगा, जहां पर आगे प्रक्रिया के लिए आप लॉग इन कर सकते हैं और आपको अपने एप्लीकेशन का स्टेटस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने का दूसरा मुख्य तरीका है कि इस एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर आपको पास के सीएससी सेंटर में चले जाना है, सीएससी सेंटर में जाने पर फॉर्म में दी गई सभी इनफॉरमेशन के अनुसार सीएससी सेंटर में आवेदन कर दिया जाएगा, जहां पर आपका तुरंत ही साईट पर अकाउंट बना दिया जाएगा और ₹5000 सिक्योरिटी डिपॉजिटके डिटेक्ट कर लिए जाएंगे, इसके बाद आपका सारा प्रोसेस ऑनलाइन ही होगा।

Jan Aushadhi Kendra Helpline आपके लिए सहायक हो सकती है, अगर आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस जानना चाहते हैं तो आप जन औषधि केंद्र हेल्पलाइन नंबर 1800-180-8080 पर सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर पाएंगे।

जन औषधि केंद्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर लें, ऊपर मैंने ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताइ है।

जन औषधि केंद्र का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले तो आपको फॉर्म में दी गई सभी जरूरी जानकारी भर देनी है, फार्म में जो भी जानकारी मांगी जा रही है, वह सभी देनी जरूरी है, ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको जिस जिस प्रक्रिया से गुजरना होता है तथा जो डॉक्यूमेंट सबमिट करने होते हैं, वह सभी ही ऑफलाइन प्रक्रिया में भी करने होंगे।

फार्म पूरा भरने के बाद में फार्म के साथ आपको कुछ जरूरी चीज अटैक करनी है (फोटोकॉपी), जैसे कि अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, PWD सर्टिफिकेट, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लास्ट दो सालों की आइटीआर, 6 महीना की बैंक स्टेटमेंट तथा जीएसटी की जानकारी।

यह सभी डॉक्यूमेंट इस फार्म के साथ अटैच करके ही सबमिट करवाने हैं।

जन औषधि के लिए दूरस्थ नीति क्या है?

जन औषधि केंद्र के लिए सरकार की दूरस्थ नीति यह कहती है कि आगामी कुछ वर्षों में देश भर में ब्रांडेड दवाइयां की मार कम करनी है तथा जन जन तक जेनरिक दवाइयां पहुंचाकर यह जागरूकता फैलानी है कि जेनेरिक दवाइयां किसी भी प्रकार से ब्रांडेड दवाइयां से कम नहीं है।

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए क्या आवश्यकताएं हैं?

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास डी फार्मा या बी फार्मा की डिग्री होना आवश्यक है, अगर आपके पास यह डिग्री नहीं है तो आप किसी डिग्री होल्डर को काम पर रख सकते हैं, लेकिन अप्लाई करते समय आपको इस डिग्री की जानकारी अवश्य ही वेबसाइट या ऑफलाइन फॉर्म भरते समय देनी होगी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया?

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करते ही आप प्ले स्टोर पर ऑफिशल एप्लीकेशन पर पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है और अपने मोबाइल में अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से रजिस्टर कर लेना है।

जन औषधि केंद्र की ऑफिशल एप्लीकेशन का नाम जन औषधि सुगम है।

यहां पर मैंने आपको Jan Aushadhi Kendra Kaise Khole के बारे में पूरी जानकारी दी है, इसी के साथ-साथ मैंने जरूरी Jan Aushadhi Kendra Documents, Objectives तथा Jan Aushadhi Kendra Benefits के बारे में भी बात की है।

अगर आप Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra Apply करना चाहते हैं तो यहां पर मैंने आपको जन औषधि केंद्र के लिए अप्लाई करने के Online Apply तथा Offline Apply दोनों तरीके बताए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top