दोस्तों आपने अपने आसपास अलग-अलग कंपनियों के पेट्रोल पंप देखे होंगे, इनमें से मुख्य कंपनियां हिंदुस्तान पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल तथा रिलायंस पेट्रोलियम होती है, ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि पेट्रोल पंप कैसे खोलते हैं (Petrol Pump Kaise Khole)? इस आर्टिकल में मैं आपको पेट्रोल पंप खोलने के बारे में विस्तार से जानकारी बताऊंगा तथा पेट्रोल पंप खोलने के लिए लगने वाली लागत, लाइसेंस फीस तथा यह भी बताऊंगा कि आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन की आवश्यकता होगी।
मुख्य तौर पर इस आर्टिकल में मैं बात करूंगा कि Petrol Pump Kaise Khole? यहां पर मैं आपको भारत में कार्यरत अलग-अलग पेट्रोल कंपनियों के Petrol Pump Dealership बारे में जानकारी भी दूंगा तथा पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में भी सूचना मिलेगी, यहां पर Important Documents तथा पात्रता मापदंड के बारे में भी विशेष जानकारी आपको दूंगा।
आर्टिकल के आखिर में FAQ से पहले मैंने महत्वपूर्ण जानकारी दी है, अगर आप पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक है तो इसे जरूर देखें।
Petrol Pump Kaise Khole
दोस्तों भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रक्रिया काफी आसान है, आपको केवल कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जिससे कि आपके हिस्से में पेट्रोल पंप आ सके, जैसे ही कंपनियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन निकलता है तो बहुत से लोग पेट्रोल पंप लेने के लिए आवेदन करते हैं।
यह तो साधारण सी बात है कि सभी के हिस्से में पेट्रोल पंप नहीं आ सकता, इनमें से केवल कुछ लोगों को ही पेट्रोल पंप मिलता है, तथा बाकियों के हाथ निराशा ही लगती है।
इस आर्टिकल में मैं आपको पूरी जानकारी दूंगा कि किस प्रकार से आप कंपनी के नोटिफिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं, तथा सबसे पहले आवेदन करके पेट्रोल पंप हासिल कर सकते हैं, यहां पर हम सभी कागजातों के बारे में भी जिक्र करेंगे।
आइये दोस्तों एक-एक करके पूरी जानकारी ग्रहण कर लेते हैं, सबसे पहले हम जरूरी कागजात तथा पात्रता मानदंड के बारे में देख लेते हैं, इसके बाद हम पेट्रोल पंप के बारे में मन में आने वाले सवालों के बारे में भी देखेंगे।
Petrol Pump के लिए जरुरी Documents
- व्यक्ति का आधार कार्ड
- व्यक्ति का पैन कार्ड या फर्म का पैन कार्ड
- फर्म का करंट अकाउंट
- जीएसटी रजिस्ट्रेशन
- बैंक स्टेटमेंट
- कंपनी की आइटीआर
- नगर निगम तथा बिजली विभाग से NOC
Petrol Pump के लिए पात्रता मापदंड
- आपकी आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी
- लगभग 1200 वर्ग मीटरजगह जहां पर पंप खोलना चाहते हैं।
- नोटरी शपथपत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जमीन के सारे कागजात
- सामान्य वर्ग के लिए 12वीं का सर्टिफिकेट तथा बाकी सभी वर्गों के लिए दसवीं का सर्टिफिकेट
पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैसे मिलता है?
दोस्तों अगर आप पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि लाइसेंस अलग-अलग कंपनी के हिसाब से प्राप्त होते हैं, भारत में कई ऐसी कंपनियां है जो पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस प्रदान करती है, नीचे मै आपको भारत में कार्यरत पेट्रोल कंपनियों की सूची दे रहा हूं, आपने देश भर में जितने भी पेट्रोल पंप देखे होंगे, वह इन्हीं में से किसी एक कंपनी के मिलेंगे, मुख्य कंपनियों के डीलरशिप कॉस्ट तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में आगे आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
भारत में कार्यरत पेट्रोल कंपनियों
| हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) | Official Website Click Here |
| रिलायंस पैट्रोलियम | Official Website Click Here |
| ऑयल इंडिया लिमिटेड | Official Website Click Here |
| Adani Welspun Exploration Limited | Official Website Click Here |
| इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन | Official Website Click Here |
| भारत पेट्रोलियम | Official Website Click Here |
| Oil and Natural Gas Corporation | Official Website Click Here |
Petrol Pump Dealership
दोस्तों अगर आप पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से अलग-अलग नियम कायदे तथा अलग-अलग फीस होती है, आइये भारत की दो मुख्य कंपनियों की फीस देख लेते हैं, यहां पर हम हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
HP Petrol Pump Dealership Cost
अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो गांव में पेट्रोल पंप खोलने के लिए उनकी मिनिमम रिटायरमेंट 500 स्क्वायर फीट जगह होती है, शहरी इलाकों में यह 1200 स्क्वायर फीट तक जा सकती है आप अपनी जगह के हिसाब से जमीन की कीमत लगा सकते हैं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन तथा बाकी के विभागों से एनओसी लेने के लिए आपको चार से ₹5 लाख का खर्च लग जाएगा।
कंपनी से लाइसेंस के लिए आपको लगभग 15 लाख ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा 30 लाख से 50 लाख तक रुपए शहरी क्षेत्र के लिए लग जाएंगे, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने कैपेसिटी का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, अगर आप इसके विषय में नहीं जानते तो आपको बता दूँ कि पेट्रोल पंप अलग-अलग कैपेसिटी के हिसाब से आते हैं, हर कंपनी की अलग रिटायरमेंट रहती है, तथा इस कैपिसिटी को लीटर में काउंट किया जाता है।
आप जितना बड़ा पेट्रोल पंप खोलने चाहेंगे, उतनी ही बड़ी लागत आपकी लगेगी ग्रामीण क्षेत्र के लिए सबसे छोटा पेट्रोल पंप मिल सकता है इसके अलावा मिनी पेट्रोल पंप भी होता है, 5 से 8 लाख की लाइसेंस फीस में यह पेट्रोल पंप खोला जा सकता है।
अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि कम से कम 60 लाख रुपए शहरी क्षेत्र तथा 40 लाख रुपए ग्रामीण क्षेत्र के लिए मानकर ही चलिए, अगर जमीन आपकी खुद की है तो पैसे कुछ काम हो सकते हैं।
Indian Oil Petrol Pump Dealership Cost
लगभग सभी कंपनियों की रिक्वायरमेंट तथा लगने वाला खर्च एक समान ही होता है, इसमें थोड़ा बहुत ही भेद पाया जाता है, जैसे कि अगर आप इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन जो की सरकारी कागजातों का खर्च है, यह चार से पांच लाख रुपए हिंदुस्तान पैट्रोलियमपंप खोलने के अनुसार ही लगेगा यह लगभग सभी पेट्रोल पंपों के लिए एक समान ही रहता है।
अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 12 लख रुपए तथा शहरी क्षेत्र के लिए 25 लख रुपए से कीमत शुरू होती है, यह फंड आप किसी कंपनी का शेयर, सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंटमें भी दिखा सकते हैं इसके अलावा यह म्युचुअल फंड तथा FD के रूप में भी मान्य होगा।
किसी भी कंपनी का पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन की कीमत मानकर ही चलनी चाहिए, अगर जमीन आपकी खुद की है तो पेट्रोल पंप खोलने काफी आसान हो जाता है, इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 800 स्क्वायर फीट तथा शहरी क्षेत्र में लगभग 1200 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है।
कुल मिलाकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप शहरी क्षेत्र के लिए लगभग 60 लाख के करीब इन्वेस्टमेंट मांगता है, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यही तकरीबन 30 से 40 लाख के करीब इन्वेस्टमेंट लगेगी।
Petrol Pump Dealership Apply Online
दोस्तों जब भी आप पेट्रोल पंप खोलना चाहे तो आपको सबसे पहले कंपनी का चुनाव करना होगा, कि आप किस कंपनी का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, ऊपर मैंने आपको एक सूची दी थी, जिसके अनुसार आप अलग-अलग कंपनियों के पेट्रोल पंप खोल सकते हैं, दोस्तों हर एक कंपनी अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करती है, जिस भी स्थान पर पेट्रोल पंप के लिए रिक्त स्थान बचे हैं।
कंपनियां रिक्त स्थानों को भरने के लिए पेट्रोल पंप के लिए नोटिफिकेशन जारी करती है, आपको नोटिफिकेशन नंबर के हिसाब से आवेदन करना होता है, यहां पर आपको आवेदन शुल्क भरना होता है, तथा जब आपके हिस्से में पेट्रोल पंप आ जाए तो आपको सिक्योरिटी डिपाजिट करवाना होता है, लाइसेंस फीस तथा सिक्योरिटी डिपाजिट आपके नाम पर पेट्रोल पंप पर जारी हो जाने के बाद ही करवाना होता है, इससे पहले आपको केवल एक मिनिमम फीस देनी होती है जो हर एक कंपनी के हिसाब से अलग-अलग होती है।
वैसे तो यह समय समय पर बदलता रहता है लेकिन शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए हमेशा पेट्रोल पंप खोलने की लागत अलग-अलग ही रहती है, इसके अलावा कैटिगरी के हिसाब से भी फॉर्म फिल करने की फीस अलग-अलग रहती है, SC तथा ST कैटिगरी वालों के लिए 50% की छूट रहती है, और जनरल कैटेगरी के लिए किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाती, यह छूट लाइसेंस फीस में कदाचित नहीं होती, केवल और केवल सिक्योरिटी डिपाजिट तथा फॉर्म फिलिंग की फीस में ही छुट होती है।
पेट्रोल पंप खोलने के नियम
पेट्रोल पंप खोलने के लिए नियम अलग-अलग होते हैं, शहरों के लिए अलग नियम है तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग नियम है, पेट्रोल पंप खोलने के लिए नियम कंपनी के हिसाब से भी बदले हुए होते हैं, मुख्यतः नियम कुछ इस प्रकार होते हैं कि आप जिस भी स्थान पर पेट्रोल पंप खोल रहे हैं, उस स्थान के आसपास से कोई और पेट्रोल पंप नहीं होना चाहिए।
ज्यादातर पेट्रोल पंप मुख्य सड़कों पर ही खोले जाते हैं, तथा अगर आप किसी कम भीड़ भाड़ वाली सड़क या ग्रामीण परिवेश की किसी ऐसी सड़क के लिए आवेदन करते हैं, जहां की जनसंख्या बहुत कम है तो आपके नाम पेट्रोल पंप निकलने के चांस बहुत ही कम होते हैं।
शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर एक दूसरे के बीच हो सकती है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह आपकी जगह की जनसंख्या पर निर्भर करता है कि पेट्रोल पंप की कितनी दूरी होनी चाहिए, बड़े गांव में दो पेट्रोल पंप भी हो सकते हैं, तथा तथा ज्यादातर गांव में केवल एक पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति ही मिलती है।
कंपनी के नोटिफिकेशन के हिसाब से आप पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करते समय जो मिनिमम फीस डिपॉजिट करवाते हैं वह नॉन रिफंडेबल होती है यानी कि अगर आपका नाम पर पेट्रोल पंप नहीं निकलता है तो भी वे पैसे आपको कदाचित नहीं मिलने वालेअलग-अलग कंपनियों के हिसाब से पेमेंट अलग-अलग होती है लेकिन औसतन यह 2000 से ₹10,000 तक होता है, इतने रुपए देकर आप अप्लाई कर सकते हैं तथा पेट्रोल पंप खोलने की दौड़ में भागीदार हो सकते हैं, कंपनी पर निर्भर करता है कि किसके नाम पर पेट्रोल पंप निकाला जाएगा।
पेट्रोल पंप में कमाई कैसे होती है?
कंपनियां पेट्रोल मालिकों को कमीशन के रूप में पैसे देती है, यह कमीशन प्रति लीटर के हिसाब से होता है, ज्यादातर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तथा डीजल बेचा जाता है, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल तथा रिलायंस पैट्रोलियम सबसे मुख्य कंपनियां है, मिलने वाला कमिशन इन कंपनियों में एक समान सही रहता है।
2023 में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.58 भारतीय रूपों का कमीशन दिया जाता है तथा डीजल बेचने पर प्रति लीटर 1.65 रुपए का कमीशन दिया जाता है, यह कमीशन समय-समय पर उतार चढ़ाव पर रहता है।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ में कमीशन भी बढ़ता और घटना रहता है, पेट्रोल पंप पर होने वाली कमाई स्थान के हिसाब से भी अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि आपने देखा होगा कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमत अलग-अलग होती है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी
दोस्तों एक पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है, केवल पैसे होने से आपके हिस्से में पेट्रोल पंप नहीं आएगा, ज्यादातर जगहों पर पेट्रोल पंप भाई भतीजाबाद में आवंटित किए जाते हैं, अगर किसी के जान पहचान में कोई नेता है तो उसके हिस्से में पेट्रोल पंप आना बहुत आम बात हो जाती है, बाकी के लोगों को निराशा ही हाथ में लगती है, अगर आप इस क्षेत्र में आना चाहते हैं तो आपकी सरकारी पहुंच होना बहुत जरूरी है।
अगर आपके पास सरकारी पहुंच है तथा पैसा भी आपके पास नहीं है तो भी आपके लिए पेट्रोल पंप खोलने काफी आसान हो जाता है, क्योंकि सरकारी पहुंच वाले व्यक्ति आसानी से लोन करवा कर भी पेट्रोल पंप खोल सकते हैं, इसके अलावा कंपनी की लाइसेंस फीस किस्तों के माध्यम से भी भारी जा सकती है।
इसलिए मेरी रिकमेंडेशन ऐसी रहेगी कि अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं और आप बार-बार अप्लाई कर रहे हैं फिर भी आपके हिस्से में पेट्रोल पंप नहीं आ रहा तो सबसे पहले आप अपनी फर्म (या कंपनी) में किसी ऐसे व्यक्ति को शामिल कीजिए, जिसकी सरकारी पहुंचे हैं, फिर आपके हिस्से पेट्रोल पंप आसानी से आ जाएगा।
ज्यादातर लोग इस जानकारी से अवगत नहीं होते, ऐसे में बार-बार अप्लाई करते रहते हैं फिर भी उनके हिस्से में पेट्रोल पंप नहीं आता और रजिस्ट्रेशन फीस जो कि नॉन रिफंडेबल होती है वह चली जाती है सो अलग।
जन औषधि केंद्र कैसे खोलें पूरी जानकारी आसान भाषा हिंदी में अधिक जाणकारी के लिये >>> क्लिक करे
FAQ
एक पेट्रोल पंप खोलने में कितना पैसा लगता है?
एक पेट्रोल पंप खोलने की कीमत जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, यह कंपनी पर भी निर्भर करता है लेकिन औसतन ग्रामीण क्षेत्रों में 40 से 50 लाख तथा शहरी क्षेत्र में औसतन 60 लाख में एक पेट्रोल पंप खुल जाता है, इसके अलावा लगभग इतने ही रुपए पेट्रोल पंप का सुगम संचालन करने के लिए पास में होने आवश्यक है।
पेट्रोल पंप मालिक कितना कमाता है?
पेट्रोल पंप मालिक की कमाई स्थान तथा कंपनी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, जैसा कि मैंने आपको बताया कि पेट्रोल पंप मालिक कमीशन के रूप में पैसे कमाता है, जितना अधिक पेट्रोल तथा डीजल बिकेगा उतनी ही अधिक कमाई होगी, शहरी क्षेत्र में ₹50,000 तक रोज के काम लिए जाते हैं, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से ₹30,000 तक दिन की कमाई होती है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए?
पेट्रोल पंप खोलने के लिए अलग-अलग कंपनियों की रिटायरमेंट अलग-अलग होती है, मुख्य कंपनियों की रिक्वायरमेंट ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से 800 स्क्वायर फीट तथा शहरी क्षेत्र के लिए 1000 से 1200 स्क्वायर फीट की जगह मांगी जाती है।
यह जगह पेट्रोल पंप की कैपेसिटी के हिसाब से भी अलग-अलग हो सकती है, अगर आप छोटा पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको थोड़ी जगह की रिक्वायरमेंट होगी और अगर आप बड़ा पेट्रोल पंप खोलना चाहेंगे तो अधिक जगह की आवश्यकता होगी, लेकिन औसतन जगह यही रहती है।

