Rapipay Agent : Rapipay एक जाना माना fintech प्लेटफार्म है। जिसके मदद से आप रिएटलर भाई जुड़ कर AEPS यानी आधार से पैसे निकालना, माइक्रो एटीएम, मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान, इंश्योरेंस, और अन्य फाइनेंशियल सेवाएं प्रदान करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। यह RBI द्वारा लाइसेंस प्राप्त एक PPI यानी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट है।
Rapipay अपनी सारी सर्विसेज डायरेक्ट बिजनेस आउटलेट्स (DBOs) के माध्यम से प्रदान करता है, जो भारत में लाखों लोगों को फाइनेंशियल सर्विसेज सेवाएं उपलब्ध कराता है। इससे जुड़कर आप आसानी से अच्छे पैसे कमा पाएंगे और इसके लिए आपको कोई अधिक पेपर वर्क और मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है। इसके लिए बस आपको Rapipay Agent बनकर इससे जुड़ना है तो आइए सबसे पहले हम Rapipay Agent क्या है? यह जानते है, इसके बाद हम अन्य जानकारी को भी समझेंगे।
Rapipay Agent क्या है?
Rapipay एक जाना माना डिजिटल पेमेंट एंड फाइनेंशियल प्लेटफार्म है। यह एक बिजनेस टू बिजनेस (B2B) प्लेटफार्म है। इससे कोई भी ऐसा व्यक्ति जो की इसका यूज करके रिचार्ज, बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर, बुकिंग आदि कर के पैसा कमाना चाहे वह इससे जुड़ सकता है। Rapipay agent बनकर, आप अपने आसपास के लोगों को aadhar enabled payment system (AEPS), माइक्रो एटीएम, domestic money transfer, बिल भुगतान, रिचार्ज आदि जैसी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज आदि प्रदान कर सकते हैं।
इससे आप अच्छा पैसा बना सकेंगे। Rapipay अपको मौका देता है को आप इसके एजेंट बन कर इससे जुड़े। यह एक तरह का मिनी बैंकिंग प्लेटफार्म है। अगर आप गांव या किसी tier 2 3 सिटीज में है तो यह बिजनेस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके लिए बस आपको इस प्लेटफार्म पर रजिस्टर करना होगा और Rapipay ID लेना होंगा। और इसके साथ ही आप इसके एजेंट भी बन जाएंगे। आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे, तो बस आप अंत तक हमारे इस लेख के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें >>> Cleardekho Franchise 2024 : सब कुछ जानिए, लाभ, निवेश, आवश्यकताएँ और लेने का तरीका
Important links
| Important links | |
| Agent registration | Click here |
| Official website | Click here |
Rapipay ID Benefits क्या है?
अगर हम Rapipay ID Benefits की बात करे तो यह एक नही बल्कि कई सारे है। इस वजह से ही यह एक काफी जाना माना रिटेलर प्लेटफार्म बना हुआ हैं। आईए हम इसके कुछ खास benefits को जानते है।
- कमीशन: Rapipay विभिन्न सेवाओं पर मार्केट में सबसे अच्छा और आकर्षक कमीशन प्रदान करता है। ऐसे में इससे जुड़ना काफी अच्छा प्रॉफिटेबल रहेगा।
- इनकम का अतिरिक्त स्रोत: यह आपके व्यवसाय के लिए इनकम का एक अतिरिक्त स्रोत बन सकता है। ऐसे में आप कोई भी बिजनेस कर रहे हो आप इसके साथ इसे कर पाएंगे।
- बढ़ाएगा कस्टमर बेस: यह आपके व्यवसाय में अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। यह आपके कस्टमर बेस को बढ़ाने में मदद भी करेगा।
- आसानी से बिजनेस चलाएं: Rapipay एजेंट ऐप आपको आसानी से अपने व्यवसाय का चलाने में मदद करता है।
- प्रशिक्षण और सहायता: Rapipay एजेंटों को कंपनी की ओर से प्रशिक्षण और सहायता भी प्रदान करता है।
Rapipay ID पात्रता मापदंड क्या है?
Rapipay ID प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंड को फुलफिल करना होगा तभी आप Rapipay ID ले पाएंगे। इसलिए इसे अच्छे से जानिए और समझिए। आईए इस पर एक नजर डालते है और इसे समझते है।
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए
- आपका उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए
- आपके पास एक वैलिड आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए
- आपके पास खुद का किसी भी बैंक में बचत खाता होना चाहिए
- आपके पास एक स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन के साथ होना चाहिए
- दुकान या व्यवसाय होना ज़रूरी नहीं है, आप इसे किसी भी तरह के जगह से शुरू कर सकते है।
Rapipay ID आवश्यक दस्तावेज़ क्या है?
Rapipay ID बनवाने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज पेश करने होंगे। ये दस्तावेज आपके Rapipay Agent Registration के दौरान काम आएंगे। आईए Rapipay ID Documents Required देखते है:
- आपका आधार कार्ड
- आपका पैन कार्ड
- बैंक खाता डिटेल्स
- पते का प्रमाण
- फोटो
- इमेल और फोन
Rapipay Services List क्या है?
Rapipay Services List काफी लंबी है। इसमें बैंकिंग और इससे जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध है। यह एक तरह का मिनी बैंक है जिसमे आपको फाइनेंस से जुड़ी कई सारी सर्विसेज मिल जाएगी। आईए हम कुछ प्रमुख सर्विसेज के बारे में जानते है।
- AEPS: aadhar enabled payment system, इसके मदद से लोग आपके स्टोर पर आ कर आधार के मदद से पैसे निकाल पाएंगे।
- Micro ATM: मिनी एटीएम, इसके मदद से लोग अलग-अलग माध्यमों से आपके स्टोर पर आकर पैसे निकाल सकेंगे और इसके बदले में आपको कमीशन मिलेगा। इसके अलावा आप,
- Domestic Money Transfer
- Bill Payment: बिल भुगतान
- Recharge: मोबाइल रिचार्ज
- Cash Collection: नकद संग्रह (CMS)
- Travel Booking: यात्रा बुकिंग
- Insurance: बीमा
- Mutual Funds: म्यूचुअल फंड
- Loan: ऋण आदि सर्विसेज मुहैया करा सकेंगे।
आप इसके अलावा भी कई तरह के सर्विसेज इसके मदद से लोगो को मुहैया करा सकते है और अच्छा पैसा कमा सकते है। अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा की जब इसके साथ इतनी सारी सुविधा मिल रहा है तो क्या Rapipay ID के लिए पैसे कितने देने होंगे। तो आइए अब हम Rapipay ID Price क्या है? यह जान लेते है।
यह भी पढ़ें >>>Reliance Insurance Agent 2024 : योग्यता, आयु सीमा, कार्य, लाभ, सैलरी, और बनने का तरीका
Rapipay ID Price क्या है?
Rapipay ID मुफ्त में उपलब्ध है। Rapipay ID Price बिलकुल जीरो है। अपको इसके लिए आपको कोई भी इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता नहीं है, ना ही कोई शुल्क आदि जमा करने की आवश्यकता है। इसलिए आप इसमें आसानी से अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। केवल पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा। हालाकि इसकी जानकारी ऑफिसर पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है तो जब आप इसके लिए अप्लाई करें तब इसकी जानकारी कस्टमर केयर से अवश्य लें। आईए अब हम Rapipay Agent Registration के प्रोसेस को जानते है।
Rapipay Agent Registration कैसे करें?
Rapipay Agent Registration करना काफी आसान है। इसके लिए आपको इसके ऑफिशल पोर्टल पर आ जाना है उसके बाद कुछ आसान से स्टेप्स को दोहराना है और उसके साथ ही आप रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और साथ ही आप Rapipay ID Registration Online ही ले पाएंगे। आईए इसके स्टेप्स को देखते है।
Step. 1
सबसे पहले आप Rapipay की वेबसाइट या ऐप पर जाएं। आप यहां क्लिक करके एजेंट रजिस्ट्रेशन पेज पर आ जाएगा।
Step. 2
इसके बाद इसी पेज पर नीचे साइड ने एक फॉर्म मिलेगा जिसमे आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
Step. 3
इसके बाद कंपनी के द्वारा आगे का स्टेप्स बताया जाएगा और आपका Rapipay ID और पासवर्ड आपको ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा।
Rapipay Agent App
Rapipay Agent App आपको इस फाइनेंशियल सर्विसेज व्यवसाय को आसानी से मैनेज करने में मदद करता है। आप ऐप का उपयोग करके निम्नलिखित चीज कर सकते हैं:
- सभी फाइनेंशियल लेनदेन करें, बिल पेमेंट समेत सभी सर्विसेज आप इसके मदद से कर सकते है।
- अपना कमीशन देखें और कमीशन रिपोर्ट पाए
- सभी रिपोर्ट देखें
- ग्राहक सहायता से संपर्क करें
- अपना अकाउंट मैनेज करे
Rapipay Customer Care Number
Rapipay Customer Care Number 0120-6366034 है। इसके अतरिक्त आप इनके हेल्पलाइन ईमेल (support@rapipay.com) या सोशल मीडिया (Facebook, Twitter, Instagram) के माध्यम से भी Rapipay से संपर्क कर सकते हैं। इनकी कस्टमर केयर टीम आपको हर जगह हेल्प करेगी।
FAQ: (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. Rapipay की सीमा क्या है?
अगर अपने केवाईसी नही किया है और आप गैर-केवाईसी उपयोगकर्ता हैं, तो आप कुछ तय अमाउंट रुपये तक जोड़ सकते हैं। आपके वॉलेट में एक कैलेंडर माह में 10,000 तक आप जोड़ सकेंगे। यदि आप केवाईसी कर चुके हैं, तो आप कोई भी राशि जोड़ सकते हैं।
2. Rapipay अधिकतम लेनदेन कितना है?
इसके लिए अलग से कोई अधिकतम लेनदेन सीमा नहीं है, अगर आपने केवाईसी किया हुआ है तो आप आसानी से कोई भी लेनदेन कर सकते हैं।

