SBI Life Insurance Agent कौन होता है?
SBI Life Insurance Agent एक ऐसा व्यक्ति होता है जो एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के insurance products जैसे की जीवन बीमा योजनाओं, स्वास्थ्य बीमा योजनाओं और निवेश योजनाओं को ग्राहकों को बेचने के लिए अधिकृत होता है। इसके अलावा यह कंपनी और ग्राहक के बीच के मेडिएटर होते हैं। ये कस्टमर को एक सही बीमा चुनने में और फिर पॉलिसी को क्लेम करने में भी मदद करते हैं।
अगर आप एजेंट बनकर अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे। हम SBI Life Insurance Agent के बारे में विस्तार से जानेंगे। हम आपको SBI Life Insurance एजेंट बनने की हर जानकारी आपको देंगे। तो आप अंत तक हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक देखें। आईए हम शुरुआत इसकी योग्यता जानने से करते हैं कि इसमें इंश्योरेंस एजेंट बनने के लिए हमें क्या-क्या योग्यता चाहिए।
Important Links
| Important links | |
| Form apply | Click here |
| Official website | Click here |
SBI Life Insurance Agent बनने के लिए योग्यता?
दोस्तों जैसे कि आप जानते ही है कि हम किसी भी काम की शुरुआत करते हैं, तो उसमें हमारी योग्यता की जरूरत पड़ती है। SBI इंश्योरेंस एजेंट बनने के लिए भी हमारे अंदर कुछ योग्यता होनी चाहिए। हमें इन कुछ निम्नलिखित योग्यताओं की जरूरत पड़ेगी। SBI Life Insurance Agent eligibility देखे:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है।
- 18 वर्ष से कम नहीं और 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
- IRDAI द्वारा आयोजित इंश्योरेंस एजेंट परीक्षा पास करना ज़रूरी है।
SBI Life Insurance Agent बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता?
SBI insurance agent बनने के लिए ये शैक्षणिक योग्यता चाहिए। अपको इसके लिए बहुत अधिक पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है बस आप 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए । या फिर कुछ मामलों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना ज़रूरी हो सकता है। इसकी जानकारी आप फॉर्म अप्लाई करते समय या फिर ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते हैं।
SBI Life Insurance Agent बनने के लिए आयु सीमा?
SBI insurance agent बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं चाहिए और 55 वर्ष से अधिक नही चाहिए। बस यही एज लिमिट को फॉलो करने वाला कोई भी एसबीआई इंश्योरेंस एजेंट बन सकता है। आप इसको पार्टटाइम भी कर सकते हैं या फुल टाइम। SBI Life Insurance Agent Age Requirement काफी सामान्य जिसे कोई भी फुलफिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें >>> Cleardekho Franchise 2024 : सब कुछ जानिए, लाभ, निवेश, आवश्यकताएँ और लेने का तरीका
SBI Life Insurance Agent के कार्य?
अब हम जानते हैं कि अगर हमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट बनते हैं तो हमें कौन-कौन से कार्य करना पड़ेगा। SBI Life Insurance Agent Work को देखे:
- ग्राहकों को उनकी ज़रूरतों के अनुसार बीमा योजनाओं की अच्छी सलाह देना।
- बीमा योजनाओं के लिए फॉर्म भरने में ग्राहकों की सहायता करना और अन्य समझाना।
- बीमा योजनाओं के प्रीमियम का भुगतान कराने में मदद करना।
- ग्राहकों को बीमा दावों के बारे में जानकारी देना और दावा प्रक्रिया में उनकी सहायता करना। एजेंट को इन सब कार्य को करना होता है।
SBI Life Insurance Agent के लाभ?
जैसे कि हम कोई भी कार्य करते हैं तो हमें उसमें कुछ ना कुछ लाभ होता है तब ही हम काम को करते है। इस एजेंट बनने के बाद आपको जो लाभ होंगे आईए इसे जानते है। एसबीआई इंश्योरेंस एजेंट बनने के कई सारे लाभ है। SBI Life Insurance Agent Benefits, जो इस प्रकार है:
अच्छा कमीशन: एसबीआई इंश्योरेंस एजेंट बनने पर हमे काफी अच्छा प्रतिशत कमीशन मिलता है। एसबीआई इंश्योरेंस एजेंट मार्केट में काफी प्रचलित है।
बोनस और प्रोत्साहन: कंपनी समय-समय पर बोनस और प्रोत्साहन भी देती है।
कर लाभ: सिर्फ इतना ही नहीं हमें कर लाभ यानी टैक्स बेनिफिट्स की सुविधा भी प्राप्त होती है ।
पेंशन योजना: एसबीआई इंश्योरेंस एजेंट बनने के एक महत्वपूर्ण फायदे यह भी है कि इसमें हमें पेंशन भी मिलता है।
चिकित्सा बीमा और अन्य बीमा लाभ
इसमें हमे मेडिकल बीमा की भी सुविधा मिलती है। यह कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को दिया जाता है।
तो देखा आपने की SBI Life Insurance Agent को कितनी सारी सुविधाएं मिलती है। आईए अब हम SBI Life Insurance Agent documents required जानते हैं।
SBI Life Insurance Agent आवश्यक दस्तावेज़ क्या है?
जैसे कि हमें पता है कि किसी भी कार्य को करने के लिए किसी भी नौकरी या व्यवसाय को शुरू करने के लिए हमें आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। तो हमे SBI insurance agent बनने के लिए भी कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जो इस प्रकार है।
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)।
- पते का प्रमाण (बिजली बिल, पानी बिल, राशन कार्ड)।
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं कक्षा की मार्कशीट)।
- IRDAI इंश्योरेंस एजेंट परीक्षा को पास करने के बाद का प्रमाण पत्र।
आइए हम SBI life insurance agent बनने से होने वाले कमाई बारे में जानते हैं।
SBI Life Insurance Agent की सैलरी (कमाई)?
SBI Life Insurance Agent Salary की बात करे तो यह काफी अच्छा होता है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट की कमाई उनके द्वारा बेची गई बीमा योजनाओं की संख्या और SBI Life Insurance Agent Commission पर डिपेंड करती है। आप जितनी पॉलिसी बेचेंगे और जो कमीशन होगा उसके आधार पर आपका सैलरी डिसाइड होता है। अनुमानित तौर पर एक अनुभवी एजेंट प्रति वर्ष लाखों रुपये कमा सकते हैं।
SBI Life Insurance Agent के प्रकार (Types of Insurance)?
SBI Life Insurance Agent Types की बात करें तो यह मुख्यत चार तरह के होते हैं। आईए इसे एक करके जानते हैं।
- यूलिप (ULIP): यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो बीमा और निवेश दोनों प्रदान करता है।
- टर्म इंश्योरेंस: यह एक pure बीमा योजना है जो मृत्यु लाभ प्रदान करती है। अगर आप इस बीमा को लेते हैं और आपकी मृत्यु होती है तो आपको फिक्स्ड अमाउंट मिलता है।
- एंडोमेंट प्लान: यह एक बीमा योजना है जो मृत्यु लाभ और मैच्योरिटी लाभ दोनों प्रदान करती है।
- मनी बैक प्लान: यह एक बीमा योजना है जो नियमित अंतराल पर मनी बैक का लाभ प्रदान करती है।
- हेल्थ इंश्योरेंस: यह एक बीमा योजना है जो चिकित्सा खर्चों को कवर करती है। अगर आप बीमार होते हैं तो उसमें लगने वाले खर्च हो यह कवर करती है।
आईए, अब हम सबसे महत्वपूर्ण विषय पर आते हैं जो है SBI Life Insurance Agent Kaise Bane. तो चलिए जानते हैं इसे विस्तार से।
SBI Life Insurance Agent कैसे बने?
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट बनने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर SBI Life Insurance Agent Registration करना होगा। इसके लिए आप यहां क्लिक करे और फिर फॉर्म को भर दे। इसके बाद कंपनी की ओर से आपको संपर्क किया जाएगा। और फिर आप फाइनली इंश्योरेंस एजेंट बन पाएंगे।
इसके अलावा आप जोनल ऑफिस में जाकर भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। SBI Life Insurance Agent Apply वहा से भी आप कर पाएंगे। इसके अलावा आपको IRDAI द्वारा आयोजित इंश्योरेंस एजेंट परीक्षा भी उत्तीर्ण करना होगा। इसके बाद ही आप फाइनली एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट बन पाएंगे।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. SBI Life Insurance Agent का काम क्या होता है?
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट का काम कंपनी के साथ जुड़कर उसके पॉलिसी प्रोडक्ट को बेचने का होता है।
2. SBI Life Insurance Agent कैसे बनते हैं?
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट बनने के लिए आपको इसके फॉर्म को अप्लाई करना होगा
3. SBI Life Insurance Agent बनने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?
इसके लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
4. SBI Life Insurance Agent बनने के लिए कैसे आवेदन करें?
आप या तो फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या फिर आप इसके ऑफिस जाकर भी आवेदन दे सकतेहैं।
5. SBI Life Insurance Agent की सैलरी कितनी होती है?
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एजेंट को सैलरी की जगह कमीशन और बोनस मिलते हैं, जो की महीने के 20 से 30 हजार हो सकते है।

