Star Health Agent 2024 : लाभ, पात्रता, कमीशन, वेतन और पंजीकरण की पूरी जानकारी

Star Health Agent : आज के समय में हर कोई अपने स्वास्थ्य के बारे में सोच रहा है। और हर कोई अब इसके लिए सजग है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। लोग भी अब बीमा के बारे में जानकारी ले रहे है और बीमा भी करा रहे है। ऐसे में, लोगों को सही बीमा योजना चुनने में मदद करने के लिए योग्य प्रोफेशनल की भी मांग बढ़ रही है। यदि आप सेल्स में रुचि रखते है और लोगों की सहायता करते हुए काम करना चाहते है, तो

Star Health Agent बनना आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। आज के इस लेख में हम star health agent बनने से जुड़ी हर जानकारी देंगे। तो आईए जानते है इसे और अपने लेख की शुरुवात Star Health Agent क्या हैं जानने के साथ करते है। 

Star Health Agent, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के representative होते हैं। Star health insurance कंपनी डायरेक्ट बीमा सभी लोगो को नही बेच सकती है ऐसे में ये एजेंट लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को समझने और खरीदने में सहायता करते हैं। ये एक काफी अच्छा करियर विकल्प हो सकता है क्युकी इसमे आपको अच्छा खासा इनकम देखने को मिलता है। एक हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट कई काम करता है और वह सिर्फ इंश्योरेंस नही बेचता बल्कि कस्टमर और कंपनी दोनो के बीच का अहम हिस्सा होता है। आईए इसे जानते है। 

  • ग्राहकों की आवश्यकताओं का विश्लेषण और रिकमेंडेशन: एजेंट ग्राहकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं, उनका बजट और रिस्क एबिलिटी को न सिर्फ समझता है बल्कि उसके अनुसार इंश्योरेंस उन्हें पेश करता है।
  • बीमा योजनाओं को समझाना: एजेंट बीमा योजनाओं की विशेषताओं, कवरेज, और दावा प्रक्रिया को कस्टमर को विस्तार से समझाते हैं। चुकी बीमा पॉलिसी कुछ समझना आसान नहीं होता है ऐसे में एजेंट इसे कस्टमर को समझाते हैं।
  • पॉलिसी खरीदने और रिन्यूअल में सहायता: बीमा एजेंट पॉलिसी खरीदने की प्रक्रिया में ग्राहकों का मार्गदर्शन करते हैं, जैसे की आवेदन पत्र भरने और दस्तावेज जमा करने में उनकी सहायता करते हैं। इसके अलावा वह रिन्यूअल और क्लेम में भी मदद करते है। 
Important link
Agent login portal Click here 
ऑफिशियल वेबसाइट Click here 

जैसा की हमने आपको पहले ही बताया कि स्टार हेल्थ एक जाना माना इंश्योरेंस कंपनी है। इसे में star health agent  बनने के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस: आप जितने पॉलिसी बेचेंगे उसके आधार पर आपको कमीशन मिलता है और इसके साथ कुछ अन्य प्रोत्साहन भी मिलते हैं, जिससे आपको अच्छी कमाई करने का अवसर मिलता है। आप किसी मंथली सैलेरी पर नहीं बंधे रहते हैं बल्कि आप अपने परफॉर्मेंस के आधार पर अधिक कमा सकते हैं। 
  • स्व-रोजगार: क्योंकि एजेंट बनना काफी आसान है इसलिए आपको रोजगार के लिए इधर उधर नहीं भटकना बल्कि आप स्व रोजगार के इस मॉडल को अपना सकते हैं। 
  • कॅरियर डेवलपमेंट: Star Health Agent को निरंतर प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपने कौशल को विकसित करने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये सभी star health agent benefits है, आईए अब इसके लिए आवश्यक मापदंड को समझते है। 

Star Health Agent बनने के लिए, निम्नलिखित star health agent eligibility criteria को पूरा करना आवश्यक है। इसके बाद ही आप एक star health agent बन पाएंगे। 

  • आवेदक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना चाहिए 
  • आवेदक IRDAI द्वारा आयोजित insurance एजेंट बनने के लिए आवश्यक परीक्षा पास होना चाहिए। 
  • 10वीं या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए 
  • सेल्स और मार्केटिंग में अनुभव (preferable)
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान (कुछ जगहों पर क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान) 
  • अच्छा कम्युनिकेशन स्किल

आपको पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे। Star Health Agent document required देखे: 

  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट)
  • पते का प्रमाण (ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल)
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • IRDAI यूनिक यूजर नेम 
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल और ईमेल 

Star Health Agent Commission की बात करे तो यह 15% से 30% तक हो सकता है। इसकी अधिक जानकारी आप कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से या एजेंट बनने के प्रक्रिया के दौरान जान सकते हैं। साथ ही में इसकी जानकारी आपको अपने star health agent portal पर भी मिलेगी। 

आप Star Health Agent Commission Chart कमीशन की जानकारी ऑफिशल साइट से ले सकते हैं। इसके अलावा जब आप इसके लिए अप्लाई करेंगे और फाइनली आप इसके लिए सेलेक्ट हो जाएंगे तब भी आप इसकी जानकारी कंपनी से ले सकते है। इसके अलावा आप इस लिंक के मदद से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप यहां क्लिक करें। 

Star Health Insurance Agent salary 2 से 4 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है। ध्यान दे की ये बेस सैलरी है इसके साथ आपको हर पॉलिसी के सेल का कमीशन भी मिलता है। ऐसे में यह एक अच्छा सैलरी विकल्प बन जाता है। आईए अब हम इस आर्टिकल का सबसे मुख्य भाग की और बढ़ते है और जानते है की Star Health Agent रजिस्ट्रेशन कैसे करें। 

Step. 1

सबसे पहले आप Star Health की वेबसाइट पर आ जाए। आप यहां क्लिक कर के भी इस पेज पर आ सकते है। 

Step. 2

इसके बाद आप अपना अकाउंट क्रिएट करले या लॉगिन कर ले। फिर आप Become an Agent  बटन पर क्लिक करें। 

Step. 3

अब आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, इस में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, पिनकोड, और शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भरें। इसके साथ ही आप फॉर्म में IRDAI द्वारा जारी किए गए आपके URN (Unique Registration Number) को भी दर्ज करें। 

Step. 3

अंत में Submit बटन पर क्लिक करें। फिर आपको Star Health की टीम आपसे संपर्क करेगी और आपके रजिस्ट्रेशन को आगे बढ़ाएगी।

2. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

आप किसी भी Star Health के नजदीकी शाखा कार्यालय में जाएं और एजेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करें और उसे अच्छे भरें। और फिर फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके जमा करें

आप आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पहचान प्रमाण, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और URN प्रमाणपत्र इसके साथ जमा करे। इसके बाद आपके एप्लीकेशन को आगे कंपनी को फॉरवर्ड किया जाएगा। फिर आपको कम्पनी के और से आपको further जानकारी दी जाएगी। 

Star Health Agent registration के लिए आपको ₹1,000 का शुल्क देना होगा। इसके अलावा बात करे प्रशिक्षण की तो आपको Star Health एक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा जिसमें आपको स्वास्थ्य बीमा, Star Health उत्पादों, और बिक्री तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सभी Star health agent पोर्टल के साथ-साथ इसके ऑफिशल ऐप Star health agent app के मदद से भी रजिस्ट्रेशन और फिर अपने कार्य को संचालित कर सकते हैं। इसे आप प्ले स्टोर या किसी भी ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यही से आप star health agent login और बाकी कार्य कर सकते है 

1. Star Health Agent Application Form

आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से Star Health Agent Application Form डाउनलोड और भर सकते है। 

2. क्या हम Agent के बिना Star Health बीमा खरीद सकते हैं? 

हां, आप ऑनलाइन या किसी इंश्योरेंस सेलिंग पोर्टल से इसे खरीद सकते है। 

3. Star Health Agent Customer Care

किसी भी समस्या में आप Star Health Agent Customer Care को संपर्क कर सकते है। आप 1800 425 2255 / 1800 102 4477 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top